Let’s travel together.

केवल शहडोल-कटनी पैसेंजर हुई रवाना बाकी ट्रेनें रद

102

शहडोल। शहडोल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन में बुधवार को सुबह माल गाड़ियों में आपसी भिड़ंत के बाद ट्रैक पूरी तरह से जाम है। स्थिति यह है कि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी रेलवे ट्रैक खाली नहीं हो पाया है। यात्री ट्रेन पूरी तरह से रद हैं। कल दिन भर कोई भी ट्रेन इस रूट से नहीं गुजरी और जो ट्रेन दिल्ली की तरफ से आ रही थी उनको शहडोल में ही रोक दिया गया और यहां से यात्रियों को बस के द्वारा आगे के सफर पर रवाना किया गया । यात्रियों को बस में बैठा कर अनूपपुर स्टेशन तक ले जाया गया और अनूपपुर से विशेष ट्रेन के द्वारा इनको आगे के लिए रवाना किया गया ।

गुरुवार को भी यह स्थिति है कि अब पूरी तरह से रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा हुआ है। सारी गाड़ियां जो शहडोल से होकर गुजरती थी उनको यहां से रद किया गया है जो दिल्ली की ओर जाने वाली गाड़ियां है उनको उनके रूट को डायवर्ट किया गया है। शहडोल से केवल एक ट्रेन शहडोल कटनी पैसेंजर को सुबह 12:00 बजे यहां से रवाना किया गया ताकि जो यात्री कटनी तक जाना चाहे वह यहां से जा सकें बाकी सारी गाड़ियों को रद रखा गया है।

रेल मंडल बिलासपुर के एपीआरओ अंबिकेश साहू से बात की गई तो उनका कहना था कि स्थिति सामान्य होने में आज का दिन और लग सकता है । उम्‍मीद है कि कल से गाड़ियां ट्रैक पर दौड़ने लगेंगी। कुल मिलाकर कोरोना में जिस तरह की स्थिति रेलवे स्टेशन पर नजर आती थी ठीक उसी तरह की स्थिति आज देखी गई है ।

पूरी तरह से स्टेशन पर सन्नाटा पसरा हुआ है। जहां पर बुकिंग होती है वहां पर भी खाली था और लोग जो आ रहे थे वह ट्रेन रद्द होने की सूचना मिलने के बाद निराश होकर वापस लौट रहे थे । ऑटो चालकों के धंधे पर भी इसका असर पड़ा है। यात्री ट्रेन रद्द होने के बाद से ऑटो चालकों का काम धंधा 2 दिन से ठप है और अधिकांश लोग अपने घरों पर ऑटो रखकर छुट्टियां मना रहे हैं ।

गौरतलब है कि ईद का त्यौहार 2 दिन बाद है और अक्षय तृतीया होने के कारण भी शादी-विवाह का सीजन चल रहा है लोग अपने सफर को जाना चाहते थे लेकिन ट्रेनें रद हो जाने से उनको निराशा हो रही है । अब देखना है कि शुक्रवार को क्या स्थिति बनती है ट्रेन पटरी पर दौड़ती हैं या कि फिर वैसे ही स्थिति रहेगी ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार का किया निरीक्षणअति वर्षा से उत्पन्न जलभराव का लिया जायजा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811