Let’s travel together.

मोड़ पर आमने-सामने पिकअप और आटो की टक्कर आठ घायल दो गंभीर

64

ग्वालियर। गिरवाई रोड पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन और आटो आमने-सामने टकरा गए। इस हादसे में दोनाें वाहनों के चालक सहित आठ लोग घायल हो गए हैं। इसमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। इन्हें जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।

पिकअप से ला रहा था सामान

गिरवाई थाना प्रभारी रघुवीर सिंह मीणा ने बताया कि पिकअप वाहन चालक अनूप शर्मा किराने का सामान लेकर ग्वालियर से घाटीगांव की ओर जा रहा था। जबकि पनिहार के हिम्मतगढ़ का रहने वाला कुशवाह परिवार आटो में सवार होकर ग्वालियर आ रहा था। यह लोग रिश्तेदार के निधन पर फेरा करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही दोनों गाड़ियां गिरवाई रोड पर प्रिंस मामा होटल के पास मोड़ से गुजरीं तो आमने-सामने दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे के बाद आटो पलट गई। आटो चालक कोक सिंह और पिकअप वाहन चालक अनूप शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। सवारियों को भी चोट आई। यहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस यहां पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जयारोग्य अस्पताल भिजवाया।

ड्यूटी पर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

गोला का मंदिर स्थित सिमको तिराहे के पास तेज रफ्तार बस चालक ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। वह ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। युवक का नाम बालमुकुंद निवासी गोसपुरा नंबर-1 है। उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने बस चालक पर एफआइआर दर्ज की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

समसपुर चिंताहरण हनुमान मंदिर पर हुआ सुंदरकांड का आयोजन     |     15 दिन से अंधेरे में ग्राम पठा पौड़ी, बिजली-पानी को लेकर तहसील कार्यालय पर सैकड़ों ग्रामीणों का धरना     |     साईंखेड़ा में विराट 11 कुंडीय यज्ञ और रामकथा में गूंजा राम–भरत प्रेम का संदेश     |     फसल में पानी देते समय करंट लगने से किसान की मौत , डियूटी डॉ. सेन ने पोस्टमार्टम से किया इंकार      |     पत्रकार सामाजिक सरोकारों से जुड़ कर सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा दिखाने का काम करें – विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी     |     माही पंचक्रोशी पदयात्रा का भोपावर मे हुआ भव्य स्वागत     |     तहसीलदार ने समीक्षा बैठक की, ली प्रगति की जानकारी     |     दो फरवरी को आयोजित होगा सांसद खेल महोत्सव का लोकसभा स्तरीय फाइनल और समापन समारोह     |     बिजली कंपनी  ने बिल बकाया होने पर उपभोक्ताओं के दो दिन में 40 बिजली कनेक्शन काटे     |     फैक्ट्री चौराहा पर भूसे से भरे ट्रक का त्रिपाल फटा, मचीअफरा-तफरी      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811