Let’s travel together.

शराब दुकान के सामने महिलाओं ने किया उग्र प्रदर्शन बोर्ड तोड़ा

114

राजगढ़। जिला मुख्यालय पर एक बार फिर से शराब का ठेका हटवाने को लेकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। इस बार महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर शराब का ठेका हटवाने की मांग करते हुए ठेके पर जा पहुंची। वहां उन्होंने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करते हुए न केवल ठेका हटाने की मांग की, बल्की शराब ठेके का जो बोर्ड लगा हुआ था, उसे भी तोड़ दिया।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भी जिला मुख्यालय पर पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में स्‍थित शराब का ठेका हटवाने को लेकर समीपस्थ बस्ती के महिला-पुरुषों ने लामबद्ध होते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। उस समय प्रदर्शनकारियों ने समीप में ही स्कूल होने का भी जिक्र किया था। लेकिन इसके बाद भी जब ठेका नहीं हटा तो सोमवार को समीपस्थ वार्ड की रहवासी महिलाएं शराब विक्रय का विरोध करते हुए हाथो में तख्तियां लेकर ठेके के सामने जा पहुंची। उन्होंने नारेबाजी करते हुए मौके से ठेका हटवाने की मांग की। साथ ही ठेका संचालक को भी चेतावनी देते हुए कहा कि यहां का ठेका न खोला जाए, नहीं तो उनके तीखे विरोध का सामना करना पड़ेगा। महिलाओं का कहना है कि समीप में ही ठेका होने के कारण कई परिवारों के पुरुष शाम के समय यहां शराब पीकर घर पहुंचते हैं। जिसक कारण घरों का माहौल खराब हो रहा है। बच्चे बिगड़ रहे हैं। सरकार को बच्चों व महिलाओं की चिंता करते हुए यहां रहवासी क्षेत्र से शराब ठेका हटाना चाहिए। यदि ठेका नहीं हटाया तो कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811