Let’s travel together.

15 सूत्रीय लंबित मांगों के निराकरण को लेकर आगंनवाड़ी कार्यकर्ताओ, सहायिकाओं ने भरी हुंकार

0 557

तहसील परिसर में किया अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन प्रारंभ

रिपोर्ट सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

सिलवानी ।। सिलवानी तहसील मुख्यालय पर लंबित मांगो के निराकरण की मांग को लेकर लगातार
प्रषासन का ध्यान मांग पत्र के माध्यम से आकर्षित कराने के बाद भी निराकरण ना होने से परेशान आगंनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने मप्र बुलंद आवाज नारी शक्ति आगंनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका संगठन पूर्व सूचना के बाद शुक्रवार से तहसील कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन प्रारंभ कर दिया हैै।


आंदोलन कारी आगंनवाड़ी कार्यकर्ताओ व सहायिकाओं की मांग है कि माह अक्टूबर 2018 से आगंनवाडी कार्यकर्ताओ व सहायिकाओं को बड़े हुए मानदेय के एरियर्स का भुगतान किया जावे। नियमितीकरण कर राज्य शासन का कर्मचारी घोषित किया जावे व मासिक वेतन भी क्रमषः 25 हजार व 20 हजार रुपए की जावे। सेवा निवृति पर कार्यकर्ताओं को 5 लाख तथा सहायिकाओं को 3 लाख रुपए दिए जावे। मोबाईल पर कार्य करने का प्रषिक्षण दिया जावे तथा हिंदी भाषा में कार्य कराया जावे। कार्यकर्ताओं को निजी मोबाईल पर कार्य करने का दबाव नही बनाया जावे। बगैर किसी विभागीय प्रक्रिया का पालन किए बिना कार्यकर्ताओ व सहायिकाओं की सेवा समाप्ति ना की जावे। इसके अतिरिक्त अन्य मांगो का भी समावेष किया गया है। आंदोलनकारियो का कहना है कि जव तक मांगों का निराकरण नही हो जाता तव तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रथम दिन धरना आंदोलन में बड़ी संख्या में आगंनवा़ड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने शामिल होकर मांगों के समर्थन में नारेवाजी की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811