Let’s travel together.

उज्जैन में भक्त देख सकेंगे एक हजार साल पहले कैसा था शिव मंदिर

98

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भूगर्भ से निकले एक हजार साल पुराने शिव मंदिर को फिर से आकार दिया जाएगा। मध्य प्रदेश पुरातत्व विभाग ने पुरा अवशेषों की नंबरिंग का काम पूरा कर लिया है। मंदिर की ड्राइंग डिजाइन का काम भी पूरा हो गया है। जल्द ही महाकाल दर्शन करने आने वाले भक्त यह देख सकेंगे कि एक हजार साल पहले शिव मंदिर कैसा था।

महाकाल मंदिर में निर्माण कार्य के लिए की जा रही खोदाई के दौरान सन 2021 में एक हजार साल पुराने शिव मंदिर के अवशेष प्राप्त हुए थे। मंदिर समिति ने इसकी जानकारी मध्य प्रदेश पुरातत्व विभाग के भोपाल स्थित कार्यालय को दी। इसके बाद शोध अधिकारी डा. ध्रुवेंद्र जोधा के निर्देशन में आगे की खोदाई हुई।

विभाग को महाकाल मंदिर का गौरवशाली इतिहास जानने में शीघ्र सफलता मिली और भूगर्भ से शिव मंदिर का आधार भाग, प्राचीन शिवलिंग, नंदी, गणेश, मां चामुंडा आदि मूर्तियां प्राप्त हुईं। इसके साथ ही दो हजार साल पुराने शुंग, कुषाण, मौर्य व परमार काल के मिट्टी के बर्तन भी मिले थे। विभाग ने इन अवशेषों को एक स्थान पर एकत्रित किया।

प्रबुद्धजन की मांग पर मंदिर समिति ने पुरातत्व विभाग के सहयोग से शैव दर्शन के शोध केंद्र के रूप में मंदिर का पुर्ननिर्माण कराने का निर्णय लिया है। जल्द ही इसकी शुरुआत होगी।

फिर खंडित हो रही पुरा संपदा

बताया जाता है पुरातत्व विभाग पुरा अवशेषों की नंबरिंग कर मंदिर की ड्राइंग डिजाइन तैयार करने में व्यस्त हो गया। इधर निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही से जमीन से निकले पुराअवशेष फिर से टूटने लगे हैं। मंदिर परिसर में जल स्तंभ के समीप जहां पुरा अवशेषों को संरक्षित किया गया है, उसी के पास शिवलिंग की जलाधारी खंडित अवस्था में पड़ी है। जानकारी मिलने के बाद विभाग के शोध अधिकारी रविवार को स्थल का निरीक्षण करेंगे।

स्मार्ट सिटी ने सहेजी पुरासंपदा

प्राचीन द्वार की गुफा में संरक्षित की पुरासंपदा।स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा महाराजवाड़ा के समीप स्थित प्राचीन महाकाल द्वारा का संरक्षण कर जीर्णोद्धार किया है। इस दौरान प्राप्त हुई पुरा संपदा को कंपनी ने एहतियात से सहेजा है। द्वारा के भीतर दो छोटी प्राचीन गुफा है, इन्हीं में पुरा अवशेषों को सुरक्षित करते हुए आने वाले श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811