Let’s travel together.

दलित सैनिक दूल्हे की बरात रोकी पुलिस गाड़ी के कांच फोड़े 6 लोग घायल 29 के खिलाफ प्रकरण

113

मंदसौर। गरोठ थाना के ग्राम पिपलिया राजा में दलित सैनिक दूल्हे की बिनोली यानी बरात रोक दी गई। इस दौरान हुई मारपीट में दलित वर्ग के 6 लोगों को चोट भी लगी है। घटनास्थल पर गए पुलिसकर्मियों पर भी पथराव किया गया और पुलिस वाहन के कांच तोड़ दिए गए। मामले में गुरुवार सुबह 29 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज गई। गुरुवार को ही दलित सैनिक दूल्हे की बिनोली पुलिस अभिरक्षा में निकाली गई। कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।

मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन पुत्र विनोद मेघवाल मेघालय में कांस्टेबल सैनिक के पद पर कार्यरत हैं। वह अपनी शादी के लिए छुट्टियों पर गांव पिपलिया राजा आए हुए थे। बुधवार रात घर से बिनोली निकलना शुरू हुई थी।

सोसायटी के पास सामने से भगवानलाल मीणा के लड़के जीवन की भी बिंदोली निकल रही थी। तभी मीणा समाज के लोगों ने रास्ते में पत्थर तथा कांटे लगा दिए। वे अर्जुन की बिनोली का विरोध करने लगे तथा जातिगत आधार पर गालियां देने लगे। बाद में पत्थर बरसाए गए। इससे लोगों में भगदड़ मच गई।

उसके बाद दूल्हे अर्जुन के घर जाकर भी गालियां दी गई और वहां लोगों से लात, घूंसे व लाठियों से मारपीट की गई। इसमें 6 लोग घनश्याम पुत्र सीताराम मेघवाल निवासी पनवाड़ी, तूफानसिंह पुत्र कारूलाल निवासी गोपालपुरा टैंक, गणपतलाल पुत्र बगदीराम मेघवाल निवासी कुरलासी, राहुल पुत्र कन्हैयालाल मेघवाल निवासी उमरिया बालोदा, रामचंद्र मेघवाल निवासी रामनगर तथा अन्य लोगों को भी चोट लगी।

इसके अलावा मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी पथराव कर वाहन में तोड़ फोड़ की गई। गरोठ थाना प्रभारी कमलेश सिंगार ने बताया कि घटना के बाद नजदीकी थानों का पुलिस बल बुलाया गया संबं‍धि‍त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अजा अजजा अत्याचार निवारण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया है।

बिनोली रोकने तथा घर में घुसकर मारपीट के मामले में फरियादी विनोद की रिपोर्ट पर रामगोपाल पुत्र कालूराम मीणा ,राधूलाल पुत्र भेरूलाल मीणा, पिंटू पुत्र रामगोपाल मीणा, लालचंद पुत्र रामगोपाल मीणा, महेश पुत्र राजाराम मीणा, लालचंद पुत्र शालिग्राम मीणा ,जगदीश पुत्र रामचंद्र मीणा, विष्णु पुत्र राजाराम मीणा, राजाराम पुत्र मांगीलाल मीणा, भगवानलाल पुत्र देवीलाल मीणा ,विशाल पुत्र कालूराम मीणा, प्रहलाद पुत्र बद्रीलाल मीणा, श्यामलाल पुत्र मांगीलाल मीणा ,बाबूलाल पुत्र हीरालाल मीणा, दिलकुश पुत्र करणसिंह मीणा ,सुरेश बंसीलाल मीणा ,भरत पुत्र भेरूलाल मीणा, मदन पुत्र कारूलाल मीणा, देवीसिंह पुत्र मोहनलाल मीणा ,पर्वत पुत्र मोतीलाल मीणा, राधेश्याम पुत्र हीरालाल मीणा ,जीवन पुत्र मोहनलाल मीणा सभी निवासी पिपलिया राजा थाना गरोठ व अर्जुन पुत्र गोपाल मीणा लसूडिया थाना गरोठ ,महेश पुत्र राधेश्याम मीणा ,रामनिवास पुत्र करण सिंह मीणा निवासी धामनिया जाली थाना गरोठ, राहुल पुत्र रामसिंह मीणा कोलवा थाना नाहरगढ़, योगेश पुत्र प्रहलाद मीणा कोलवा थाना नाहरगढ़, फूलचंद पुत्र घनश्याम बड़ोदिया थाना गांधीसागर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

गुरुवार सुबह पुलिस बल की मौजूदगी में सैनिक दूल्हे अर्जुन की बिनोली निकाली गई। सैनिक अर्जुन की बरात गरोठ थाना क्षेत्र के गांव लाखाखेड़ी में गुरुवार को ही गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बाणगंगा धाम पर 5 अक्टूबर से श्रीमद् भक्तमाल कथा, अयोध्या से आएंगे जगदगुरु वल्लभाचार्य     |     डरे-सहमे भटक रहे 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया     |     पंचायत भवन पलोहा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजित     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार तीन माह से जलभराव में रहने को मजबूर     |     संदिग्ध हड्डियों से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, बजरंग दल ने जांच की मांग, विदिशा से भोपाल जा रहा था ट्रक     |     नरखेड़ा में आज से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा, भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ     |     महालक्ष्मी व्रत पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, मिट्टी के हाथी पर विराजमान महालक्ष्मी की प्रतिमाओं की हुई पूजा     |     पुलिया के नीचे जा गिरा ईंटों से भरा 407 वाहन, बाल-बाल बचा चालक     |     12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी,रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में     |     स्वच्छता ही स्वस्थ और सशक्त समाज की बुनियाद-नितिन अग्रवाल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811