Let’s travel together.

बुध अस्त होकर इन राशि वालों देंगे खूब लाभ जमकर होगी धन वर्षा

125

भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक ग्रह एक समय के बाद राशि परिवर्तन करता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशियों के जातकों के जीवन पर उसका प्रभाव देखने को मिलता है। ग्रहों के राजकुमार बुध 23 अप्रैल को मेष राशि में उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। ऐसे में कई राशि वालों के जीवन पर इसका शुभ और अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। बुध के अस्त होने से सेहत, बिजनेस, नौकरी, स्वभाव के साथ-साथ तरक्की के क्षेत्र में काफी प्रभाव देखने को मिलेगा। बुध के मेष राशि में अस्त होने से कई राशियों को इसका फायदा मिलने वाला है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

कन्या राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के आठवें भाव में बुध अस्त होने जा रहे हैं। ऐसे में इस राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पैसों की बचत और निवेश दोनों कार्य में सफलता प्राप्ति होगी। आपको करियर में कुछ अच्छे ऑफर मिलेंगे। पार्टनरशिप में काम करने पर सफलता प्राप्त होगी। आय के नए स्त्रोत मिलेंगे।

तुला राशि

इस राशि के सातवें भाव में बुध अस्त होने जा रहे हैं। बुध को नौवें और बारहवें भाव का स्वामी माना जाता है। इस कारण इस राशि वालों के लिए बुध का अस्त होना मिला-जुला रहने वाला है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वाहन या कोई प्रॉपर्टी आप खरीद सकते हैं। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

कुंभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के पांचवें और आठवें भाव के स्वामी बुध हैं, लेकिन बुध कुंभ राशि के तीसरे भाव में अस्त होने जा रहे हैं। इसे साहस और आत्मविश्वास का भाव माना जाता है। आपके आत्मविश्वास में गजब की वृद्धि देखने को मिलेगी। छात्रों के लिए यह समय शानदार रहने वाला है, आप किसी उच्च संस्थान में दाखिला ले सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जिलेभर में उत्साह के साथ मना देव उठनी ग्यारस का त्यौहार, देर रात तक आसमान में गूंजती रही आतिशबाजी     |     आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के सम्मान में जारी होगा डाक टिकट     |     सिलतरा पुलिस की कार्रवाई दो आरोपी गिरफ्तार     |     सीहोर के निजी अस्पताल में परिजन की मौत के बाद हंगामा, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन     |     30 वर्षों से आस्था और परंपरा की अलख जगा रहीं 80 महिलाएं     |     साँची में 28 और 29 नवम्बर को ‘महाबोधि महोत्सव’, बौद्ध दर्शन, कला, संगीत और साहित्य का होगा अनूठा संगम     |     रायसेन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 108 जोड़ों का विवाह एवं निकाह सम्पन्न     |     NH – 45 भोपाल- जबलपुर का जर्जर सर्विस रोड जिम्मेदार बेपरवाह रायसेन     |     चंद्रपुरा में मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपए स्वीकृत,डेढ़ किमी ग्लेबल सड़क भी बनेगी     |     26 वर्षीय अविवाहित युवती फांसी पर लटकी मिली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811