Let’s travel together.

भाजपा ने महापुरुषों के जरिए जनता तक पहुंचने की बनाई रणनीति आज अंबेडकर जंयती पर समरसता भोज

54

रायपुर। भाजपा ने महापुरुषों के जरिए आम जनता तक पैठ मजबूत करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। छह अप्रैल से शुरू हुए सामाजिक समरसता न्याय सप्ताह के तहत पार्टी के हर मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गांव-गांव तक जा रहे हैं। 11 अप्रैल को भाजपा ने ज्योतिबा फुले की जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए। अब अंबेडकर जयंती पर ओबीसी मोर्चा भी 14 अप्रैल से पांच मई तक गांव-गांव तक लोगों के बीच पहुंचेगा।

भाजपा ने कोर ग्रुप की बैठक में बनाई रणनीति

प्रदेश्‍ भाजपा ने चुनाव आदर्श आचार संहिता लगने से पहले तक छत्तीसगढ़ में यात्राओं के जरिए राज्य सरकार के खिलाफ यात्रा निकालने की रणनीति बनाई है। यह यात्रा प्रदेश के धार्मिक-एतिहासिक और प्रमुख महापुरुषों के स्थलों से शुरू होगी।

पार्टी सूत्रों की मानें तो मई में संभाग स्तर पर कई यात्राएं शुरू होगीं। ये यात्राएं गिरौधपुरी, चंपारण,दामाखेड़ा जैसे स्थानों से निकाली जाएगी। साथ ही अगस्त में परिवर्तन यात्रा की तर्ज पर प्रदेशव्यापी यात्रा निकलने पर भी योजना बन रही है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में अक्टूबर-नवंबर में विधान सभा चुनाव 2013 प्रस्तावित है।

आज अंबेडकर जंयती पर समरसता भोज

अंबेडकर जयंती के अवसर पर भाजपा अपने मोर्चा-प्रकोष्ठों के माध्यम से हर वर्ग के लोगों के साथ मिलकर सहभोज कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इस दिन भाजपा के सभी नेता अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यापर्ण कर उनकी जयंती मनाएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बिलासपुर में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में आयोजित अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसी दिन से प्रदेशभर में दीवार लेखन का कार्यक्रम भी शुरू होने जा रहा है। महिला मोर्चा ने विभिन्न् वर्ग की महिलाओं के साथ सहभोज का कार्यक्रम रखा है। पार्टी अपने स्थापना दिवस छह अप्रैल से लगातार विभिन्न् वर्गों के बीच जा रही है। भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने जनजाति युवकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम कर सम्मेलन किया तो वहीं किसान मोर्चा ने भी गांव-गांव तक अन्न् योजना के तहत प्राकृ तिक खेती के लिए किसानों को जागरुक किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

दमयंती व्याख्यान माला में पहुंचे मप्र प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत IAS एसएन मिश्रा     |     समसपुर चिंताहरण हनुमान मंदिर पर हुआ सुंदरकांड का आयोजन     |     15 दिन से अंधेरे में ग्राम पठा पौड़ी, बिजली-पानी को लेकर तहसील कार्यालय पर सैकड़ों ग्रामीणों का धरना     |     साईंखेड़ा में विराट 11 कुंडीय यज्ञ और रामकथा में गूंजा राम–भरत प्रेम का संदेश     |     फसल में पानी देते समय करंट लगने से किसान की मौत , डियूटी डॉ. सेन ने पोस्टमार्टम से किया इंकार      |     पत्रकार सामाजिक सरोकारों से जुड़ कर सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा दिखाने का काम करें – विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी     |     माही पंचक्रोशी पदयात्रा का भोपावर मे हुआ भव्य स्वागत     |     तहसीलदार ने समीक्षा बैठक की, ली प्रगति की जानकारी     |     दो फरवरी को आयोजित होगा सांसद खेल महोत्सव का लोकसभा स्तरीय फाइनल और समापन समारोह     |     बिजली कंपनी  ने बिल बकाया होने पर उपभोक्ताओं के दो दिन में 40 बिजली कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811