थाना कोतवाली पुलिस विदिशा द्वारा 8 वर्ष से फरार पाँच हजार रुपए इनामी स्थाई वारंटी महिला को किया गिरफ्तार
विदिशा। थाना कोतवाली विदिशा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक विदिशा द्वारा चलाए जा रहे स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटीओं की धरपकड़ के अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी जी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली आशुतोष सिंह एवं पुलिस टीम द्वारा 8 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी महिला सुदामा बाई पत्नी स्व. धनीराम कुचबंदिया उम्र 55 साल निवासी शेरपुरा टीला हाल निवासी खुरई जिला सागर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है उक्त महिला पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक विदिशा द्वारा 5000/- रुपए की इनाम घोषित की गई थी जिसे आज थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।
विशेष भूमिका- निरीक्षक आशुतोश सिंह, प्रधान आरक्षक संजय दांगी, प्रधान आरक्षक सियाराम, महिला प्रधान आरक्षक सम परवीन, आरक्षक सुमित भारती, महिला आरक्षक काजल, आरक्षक रामकृष्ण, आरक्षक दीनदयाल।