Let’s travel together.

दिल्ली में कोरोना संक्रमण बढ़ा 980 नए मामले आए 2 की मौत

97

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल हुआ है। दिल्ली में 24 घंटे में 980 कोरोना के मरीज सामने आए हैं। कोरोना के दो मरीजों की मौत भी हुई, लेकिन एक मरीज की मौत में कोरोना प्राथमिक कारण नहीं है। साथ ही कोरोना के एक मरीज की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। राजधानी में 10 अप्रैल की तुलना में संक्रमण दर में कमी दर्ज की गई। एक दिन में करीब एक हजार कोरोना के मामले सामने आए हैं। दिल्ली में 24 घंटों में कोरोना के 2 मरीज की मौत हुई। इसके अलावा दिल्ली में संक्रमण दर भी करीब 26 प्रतिशत पहुंच गई है। बता दें कि सोमवार की तुलना में आज कोरोना के मामलों काफी वृद्धि हुई है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सोमवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि आने वाले दिनों में दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ेंगे, क्योंकि यहां घनी आबादी है।

गुरुग्राम में भी कोरोना केस में उछाल

गुरुग्राम में भी कोरोना में केस में उछाल देखने को मिला है। पिछले वर्ष 24 अगस्त के बाद मंगलवार को सबसे अधिक कोरोना मरीज मिले हैं। 266 नए मरीज मिले और 148 स्वस्थ हुए। संक्रमण दर 11.28 दर्ज की गई। 11 दिन में 1711 मरीज मिले हैं और 941 स्वस्थ हुए। एक मरीज की मृत्यु हुई है। बीते तीन महीने एक जनवरी से 31 मार्च तक 678 मरीज मिले थे। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1068 हो गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था का हिंदी सेवी सम्मान समारोह 16 अक्टूबर को     |     पत्रकार के साथ मारपीट और अपहरण के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, एसपी कार्यालय पहुंचे जिलेभर के पत्रकार     |     रायसेन में CNG की किल्लत: 6 अक्टूबर से बंद गैस सप्लाई, वाहन चालक परेशान     |     ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली किरण साहू गिरफ्तार     |     पारस देसी घी के बैच GU26FQG55 पर पूर्ण प्रतिबंध, जांच में सीसे की मात्रा अधिक मिली     |     ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के -‘राजनीतिक तांडव’ की परिणति क्या होगी?-अजय बोकिल      |     नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई और नशे से पीड़ितों के पुनर्वास पर ध्यान दें – उप मुख्यमंत्री     |     अंबाड़ी, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा में रामलीला की धूम, ताड़का वध और पुष्प वाटिका का हुआ मंचन     |     भोपाल-विदिशा फोरलेन के लिए ग्राम सभा में चर्चा, दीवानगंज क्षेत्र के 41 परिवार होंगे प्रभावित     |     अरुण कुमार विश्वकर्मा जबलपुर के नए कलेक्टर, रोहित सिसोनिया संभालेंगे रायसेन की कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811