Let’s travel together.

इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर कार टैंकर में घुसी, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

0 156

सीहोर/आष्टा। भोपाल-इंदौर हाईवे पर किलेरामा के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रही एक कार दूध के टैंकर में पीछे से जा घुसी। जोरदार टक्कर की वजह से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पार्वती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मर्ग कायमी के बाद जांच शुरू कर दी है।

पार्वती थाना प्रभारी प्रभारी चिन्मय शर्मा ने बताया कि कार क्रमांक एमपी 09 सीआर 7015 इंदौर से भोपाल की ओर जा रही थी। किलेरामा जोड़ पर रात साढ़े बारह बजे के करीब कार भोपाल की तरफ जा रहे टैंकर क्रमांक एमपी 04 जी ए 8767 में घुस गई। जिसके कारण कार में सवार खजूरी सड़क भोपाल थाना अंतर्गत ग्राम खाटखेरी धामनोद निवासी 54 वर्षीय रूपसिंह पिता मानसिंह ठाकुर , 39 वर्षीय महेश पिता रघुनाथ सिंह तथा खजूरी सड़क निवासी सुनील पिता सुजान मेवाड़ा की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों के स्वजन को हादसे की सूचना दे दी गई है।

तेज रफ्तार ले रही लोगों की जान

भोपाल-इंदौर हाईवे सहित अन्य मार्गों पर ज्यादातर दुर्घटनाएं वाहनों के तेज रफ्तार के कारण हो रही हैं। इसके बावजूद यातायात पुलिस विभाग या सड़क परिवहन विभाग इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाते। सबसे ज्यादा भोपाल-इंदौर हाईवे पर दुर्घटनाएं हो रही हैं, जो कि चिंता का विषय है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811