Let’s travel together.

स्वास्थ्य मंत्री ने भी यूक्रेन में फंसे प्रदेश और रायसेन जिले के छात्रों की चिंता जताई

0 417

विजयसिंह राठौर

रायसेन।पूरे देश मे इस समय रूस और यूक्रेन युद्ध के कारण यूक्रेन में फंसे छात्रों की चिंता का माहौल बना हुआ हैं। यूक्रेन से भारतीय छात्र छात्राये सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर भारत सरकार से मदद की अपील कर उन्हें भारत जल्द लाने की बात कह रहे हैं। तो यहा देश मे भी उनके परिजन ओर सरकार के मंत्रियों के माथे पर चिंता की लकीरें खींची हुई है। मप्र के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने भी यूक्रेन में फंसे प्रदेश के छात्रों की चिंता जताई हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ,विदेश मंत्रालय, उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सीएम शिवराज सिंह सहित हम सभी लोग इस समय एक ही काम मे लगे हुए हैं मैने खुद यूक्रेन में फंसे बच्चों से बात की हैं । हम सभी उनकी हिम्मत बढ़ा रहे हैं । उन्हें जल्द ही भारत लाने के हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं।

रायसेन जिले के उदयपुरा बरेली की रहने वाली एमबीबीएस की तीन छात्राये यूक्रेन में फंसी हुई हैं। बरेली की मेडिकल छात्रा अंशी, शिवी पारिख दोनो बहने कीव यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में फंसी हुई हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर भारत सरकार एवं मप्र सरकार के सीएम मामा शिवराज सिंह चौहान से मदद मांग रही है। इधर बरेली में घर पर यूक्रेन रूस युद्घ के कारण परिजन चिंता में है । ओर शचि शर्मा उम्र 23 साल यूक्रेन के खेरकीव मेट्रोस्टेशन में फंसी हुई हैं। इन्हें 28 फरवरी को यूक्रेन से भारत आना था लेकिन एयर लाइन बंद होने से अब मेट्रो स्टेशन में अंडरग्राउंड सबवे में रुके हुए है। शचि शर्मा उदयपुरा के ब्रजकिशोर शर्मा की पुत्री है। चार बर्ष से यूक्रेन में एम.बी.बी.एस.की पढ़ाई कर रही है। इस लड़की के पिता एवं परिवार के लोग दिल्ली एयरपोर्ट पर बिटिया के आने का इन्तजार कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811