Let’s travel together.

उज्जैन में गेहूं की बंपर आवक कृषि उपज मंडी का प्रशासन नहीं संभाल पा रहा व्यवस्था

139

उज्जैन। वर्षों बाद कृषि उपज मंडी में गेहूं की बहार देखी जा रही है। उज्जैन जिले में बंपर उत्पादन के बाद मंडी में गेहूं की आवक से व्यापारी अचंभित हैं। मंडी प्रशासन व्यवस्था नहीं संभाल पा रहा है। दो दिन से प्रांगण में बार-बार जाम की स्थिति बन रही है। नीलामी बाद ट्रालियों को तौल स्थल पर जाने में काफी समय लग रहा है। इलेक्ट्रानिक तौलकांटे पर ट्रैक्टर ट्रालियों की लंबी कतार लग रही है। दो दिन में करीब 75 हजार बोरी की नीलामी की गई। सुबह से शाम तक जारी नीलामी के बावजूद सैकड़ों ट्रालियां नीलामी से वंचित रह गई। जिनका नंबर 12 घंटे बाद दूसरे दिन आएगा। बीते 3 से 4 साल बाद कृषि मंडी में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है।

6 हजार बोरी गेहूं बिना नीलामी के रह गया

गेहूं के बंपर उत्पादन व आकर्षक भाव ने किसानों को निहाल कर दिया है। मंडी नीलामी में अधिकतम गेहूं 2000 से 2100 रुपये क्विंटल बिक रहा है। चमक वाले गेहूं के भाव 2500 से 3200 रुपये क्विंटल मिल रहे हैं। इस भाव में किसान घर या गोदाम में रखने की बनिस्बत बिक्री करना ज्यादा पसंद कर रहा है। चार दिन के अवकाश के बाद सोमवार व मंगलवार दो दिन के दरमियान मंडी में करीब 2500 ट्रैक्टर ट्रालियां व लोडिंग वाहनों का जमावड़ा हो चुका है। आवक सतत जारी है। मंगलवार को भी करीब 40 हजार बोरी की आवक रही। 34 हजार बोरी बिक पाई। करीब 6 हजार बोरी गेहूं बिना नीलामी के रह गया। जो सुबह नीलामी में बिकेगा।

अतिक्रमण नहीं हटा पा रहे

संभाग में आय अर्जित करने में अव्वल कृषि मंडी में सीजन के हिसाब से व्यवस्था पूर्णतः चरमरा रही है। प्रशासन मुख्य सड़कों, व्यापारियों के गोदाम जाने वाले रास्तों पर पसरा गैर कृषि कारोबारियों, गैरेजों के अतिक्रमण को नहीं हटा पा रहा है। जिससे जाम की स्थिति बन रही है। नीलामी स्थल पर भी सुरक्षाकर्मियों के अभाव में देर रात को आने वाली ट्रैक्टर ट्रालियां लाइन से नहीं लग पा रही है। जिससे नीलामी के बाद यातायात बिगड़ने लगता है। प्रांगण में भी जहां चाहे वहां खाली ट्रक, ट्रैक्टर खड़े कर जाम की स्थिति बनाते हैं। मामले में सचिव उमेश बसेडिया शर्मा ने बताया कि लंबे अवकाश के बाद आवक का दबाव बन जाने से थोड़ी व्यवस्था गड़बड़ा जाती है। गैर कृषि कारोबारी व गैरेज संचालकों के अतिक्रमण को तत्काल हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811