Let’s travel together.

सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी की कार खड़ी बस से टकराई पत्नी की मौत तीन घायल

104

बालाघाट, बिरसा। बिरसा से सालेटेकरी मुख्य मार्ग पर ग्राम कैंडाटोला में मंगलवार की अलसुबह पांच बजे खड़ी बस से कार टकरा गई। दुर्घटना में सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी के पत्‍नी की मौके पर मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरसा से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार वन मंडल उत्तर बालाघाट अंतर्गत वन परिक्षेत्र बिरसा दमोह सामान्य में पदस्थ पंकज रिछारिया 42 वर्ष किसी कार्य से रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य पूरे परिवार सहित गए हुए थे। कार खुद पंकज रिछारिया चला रहे थे, वहां से वापसी के दौरान मंगलवार को बिरसा से पूर्व दो किलोमीटर ग्राम कैंडाटोला पहुंचे थे कि सड़क किनारे खड़ी हाल्टिंग बस को कार क्रमांक एमपी 20 सीएल 6452 ने टक्कर मार दी। मौके पर प्रीति रिछारिया 30 वर्ष ने तोड़ दिया और पंकज रिछारिया के अलावा उसके पुत्र प्रिंस और एक पुत्री घायल हो गए।

तीनों घायल जिला अस्पताल रेफर

बिरसा थाना पुलिस के अनुसार रायपुर छत्तीसगढ़ से सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी पंकज रिछारिया बिरसा लौट रहे थे, तभी कैंडाटोला में सड़क किनारे खड़ी बस से कार टकराई है। ये दुर्घटना चालक को नींद का झोंका आने से होने की संभावना जताई जा रही है। क्योंकि बस दाएं तरफ खड़ी थी। दुर्घटना में कार का सामने हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार बहुत तेज गति में रही होगी। हालांकि तीनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए बिरसा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

इनका कहना है

ग्राम कैंडाटोला के पास अलसुबह खड़ी बस से कार टकरा गई। जिसमें चार लोग सवार थे। एक महिला की मौके पर मौत हो गई। तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतका के शव का पंचनामा कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

भारत नोटिया, थाना प्रभारी बिरसा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |     असामाजिक तत्वों द्वारा शमशान मे रखी पानी की टंकी मे तोड़ फोड      |     धरसींवा को मिली उप रजिस्ट्रार कार्यालय की सौगात, 60 गांवों के ग्रामीणों को रायपुर की दौड़ से मिली मुक्ति     |     बारिश से पहले सड़क-पुलिया नहीं बनी तो चार माह कट जायेगा गांव का संपर्क     |     ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत क्लस्टर कार्यशाला संपन्न     |     अचानक बारिश से जलभराव से जूझे नगरवासी, पानी निकासी के अभाव ने बढ़ाई परेशानी     |      गढ़ी का ऐतिहासिक तालाब बदहाली का शिकार जीर्णोद्धार की उठी मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811