Let’s travel together.

सौसर के इंडेन गैस ऑफिस में लूट ऑफिस में नही लगे थे सीसीटीवी कैमरे

96

छिंदवाड़ा। सौसर के इंडेन गैस ऑफिस में लूट की वारदात हुई है। वारदात सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे की बताई जा रही है। दो लुटेरों ने कैशियर को बांध कर करीब सात लाख 71 हजार रूपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद वो मौके से फरार हो गए।

वारदात की जानकारी मिलने पर सौसर पुलिस मौके पर पंहुच गई है । जिसके बाद पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। गौरतलब है कि रविवार को भी एक किसान से लूट की वारदात हुई थी , लगातार हो रही वारदात से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस वारदात का एक पहलू ये है कि आफिस में सीसीटीवी कैमरे नही लगे हैं।

एजेंसी मालिक मंजीत साखरे ने बताया कि सुबह एजेंसी में दो बदमाश घुसे। उन्होंने कैशियर अश्विन वाल्मिकी के साथ पहले मारपीट की और फिर हाथ-पैर बांधकर कैश लूट ले गए। सुबह आस पास कोई व्यक्ति नहीं था, जिसके बाद अब मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811