Let’s travel together.

बाराखंबा में बही दूध की धारा…

0 389

अनुराग शर्मा सीहोर

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी इछावर के ग्राम नीलबड़ में बाराखंबा मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में अल सुबह से ही ग्रामीणों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। मेले में बड़ी संख्या में खाने पीने की दुकानें लगी हैं तो झूले भी लगे हैं। मेले में सीहोर सहित आसपास के जिले शाजापुर, देवास, राजगढ़ से भी बड़ी संख्या में पशु पालक अपने पशुओं की बेहतरी के लिए पहुंचे। ग्रामीण लंबी-लंबी कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और बारी आने पर मंदिर में स्थित शिला पर दूध चढ़ा रहे हैं। हजारों की संख्या में ग्रामीणों द्वारा दूध चढ़ाने की वजह से मंदिर के पीछे से दूध की धारा बह निकल रही है। यह अदृश्य अद्भुत है।
कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जिला दीपक कुमार शुक्ला द्वारा तीन दिन पहले मेला स्थल का निरीक्षण किया था। इस दौरान जनपद विभाग, राजस्व विभाग, चिकित्सा विभाग, वन विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर एवं एसपी द्वारा मेले में आने वाले श्रदालुओं के आने जाने के मार्ग की यातायात व्यवस्था, वाहनों पार्किंग की व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं वाहनो में ओवरलोडिंग न हो इस संबंध में निर्देश दिए गए थे। मेले स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है जो सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811