Let’s travel together.

TODAY:: राशिफल शुक्रवार 25 फरवरी 2022

0 224

मेष : कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल है।
बृषभ : महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। सगे-संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं।
मिथुन : नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बढ़ेंगे। किसी नये कार्य की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा।
कर्क : नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भावनात्मक समस्याओं पर सगे-संबंधों में खुलकर बात करें। भविष्य की चिंताएं छोड़ मन को रचनात्मक कार्यों में लगायें।
सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। सगे-संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। कुछ अच्छे आसार उत्साह का संचार करेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या : जीवन में आ रही कठिनाइयों से न डरें क्योंकि आने वाला समय आपका है। नकारात्मक चिंताओं का  त्याग करें। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की पूर्ति होगी।

तुला : महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में अत्याधिक व्यय का योग है। अवरोधित कार्य हल होंगे। परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। घर में सुखद स्थिति बनेगी।
वृश्चिक : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। किसी मांगलिक आयोजन को लेकर मन उत्साहित होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।
धनु : पुरानी बातों को भूल मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। किसी नये संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट होने का प्रयत्न करें।
मकर : भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। बीती बातों को भूलने की कोशिश करें। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। रोजगार क्षेत्र में लाभकारी अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे।
कुंभ : गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
मीन : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लायें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रियजनों का सन्निध्य प्राप्त होगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811