Let’s travel together.

आज चलेगा पता कोरोना से निपटने के लिए हम कितने तैयार

105

इंदौर। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी अस्पतालों में माकड्रिल का आयोजन सोमवार को किया जा रहा है। ताकि पता चल सके कि आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की क्या स्थिति है। कोरोना काल में बढ़ते मरीजों की संख्या के कारण संसाधनों की कमी से कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। ऐसे में अब कोरोना को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो इसलिए माकड्रिल की जाएगी।

पिछले कुछ दिनों से शहर में कोरोना के मामलों में आंशिक बढ़ोतरी देखी जा रही है। शनिवार रात तक शहर में 46 कोरोना मरीज एक्टिव थे। ऐसे में यदि मरीजों की संख्या बढ़ जाती है तो आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारी रखना महत्वपूर्ण है। इसी के चलते सोमवार और मंगलवार को पेन इंडिया माकड्रिल किया जाएगा। माकड्रिल में अस्पतालों में बेड़ क्षमता, आइसोलेशन बेड, आक्सीजन युक्त आइसोलेशन बेड, आइसीयू और वेंटीलेटर आदि की उपलब्धता देखी जाएगी।

साथ ही अस्पताल में उपलब्ध डाक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, आयुष डाक्टर, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की संख्या का भी पता लगाया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण स्तर पर कोविड-19 प्रबंधन पर प्रशिक्षित स्टाफ के साथ रेफरल सेवाओं में एडवांस्ड और बेसिक लाइफ सपोर्ट, एंबुलेंस की उपलब्धता, एम्बुलेंस काल सेंटर की उपलब्धता देखी जाएगी।

नोडल अधिकारी डा. अमित मालाकार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के हुकुमचंद अस्पताल, पीसी सेठी अस्पताल और अरण्य डिस्पेंसरी पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सुबह टीम पहुंचेगी। वहीं एमजीएम डीन डा. संजय दीक्षित ने बताया कि सुपर स्पेशएलिटि, न्यू चेस्ट, एमआरटी अस्पताल, एमआरटीबी में माकड्रिल किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     चलती ट्रेन से गिरी महिला, ग्रामीणों की मदद से बची जान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811