Let’s travel together.

पेड़ से टकराईं कार दो की मौत, एक घायल

0 904

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

बुधवार की रात्रि में मजदूरों को काम करने के लिए बुक कर वापिस आ रहें युवकों की कार पेड़ से टकरा गई जिससे दो लोगों की मौके पर मौत हो गई एवं एक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप रघुवंशी हमीरपुर अपनी कार एमपी 04 सीव्ही 09 91 से खेत में कार्य के लिए मजदूरों को बुक कराने प्रतापगढ़ गये थे। रात्रि में वापसी के समय झामर बैरखेडी के पास मोड़ पर कार एक पेड़ से टकरा गई जिससे कार में सवार संदीप रधुवंशी पिता बैनीसिह रधुवंशी उम्र 30 साल ,रोकडसिह आदिवासी पिता दशरथ सिंह आदिवासी उम्र 45 साल निवासी गजनई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में पीछे सीट पर बैठे अवधनारायण आदिवासी पिता दशरथ आदिवासी उम्र 50 साल निवासी गजनई घायल हो गए। संदीप रधुवंशी का एक दो वर्षीय बालक है। सिलवानी हास्पिटल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मृत इलेक्ट्रिशियन के परिवार को मिला पचास लाख का चेक     |     बिना स्थानीय परामर्श और किसानों की सहमति के योजना लागू करना अनुचित, जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए: विधायक अनुज शर्मा     |     झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811