Let’s travel together.

हनुमान शोभायात्रा में उमड़े भक्त, निकलीं 20 झांकियां

124

हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा में श्री गणेश भगवान, बाबा अमरनाथ, माता महाकाली, हनुमान सेना, अर्द्ध नगेश्वर, अष्टभुजी दुर्गा, बांके बिहारी, गणेश, पंचमुखी हनुमान, पार्वती आदि देवी-देवताओं से जुड़ी करीब 20 झांकियां शामिल थीं।

हनुमान जयंती महोत्सव के आठ दिवसीय कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्राचीन सिद्ध पीठ श्री गिलहराज जी हनुमान मंदिर से हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्री गणेश भगवान, बाबा अमरनाथ, माता महाकाली, हनुमान सेना, अर्द्ध नगेश्वर, अष्टभुजी दुर्गा, बांके बिहारी, गणेश, पंचमुखी हनुमान, पार्वती आदि देवी-देवताओं से जुड़ी करीब 20 झांकियां शामिल थीं।

मंदिर के महंत योगी कौशलनाथ ने बताया कि इस बार केरल की झांकी के साथ मेरठ से भगवा यात्रा एवं काली स्वरूप की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मीडिया प्रभारी राज सक्सेना ने बताया कि शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होकर पुन: श्री गिलहराज जी मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।

जगह-जगह स्वागत किया गया। प्रशांत समाधिया, विनोद महाराज, अमित झा, अमलेश अग्रवाल, कृष्ण चंद शर्मा, लोकेश गोयल, रवि गोस्वामी, अमित शर्मा, उमेश वार्ष्णेय, विक्की, प्रांजुल गर्ग, राहुल गोयल आदि शामिल रहे। संवाद

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811