Let’s travel together.

बर्तन कारोबारी के परिवार से मारपीट, लूटे हजारों रुपये…

104

लोनी कोतवाली क्षेत्र के चिरौड़ी बाजार में बुधवार दोपहर करीब दो बजे 8-10 युवकों ने बर्तन की दुकान में घुसकर दुकानदार के परिवार पर हमला कर दिया। बदमाशों ने कारोबारी के दो बेटों की जमकर पिटाई की। साथ ही आरोप लगाया गया है कि बदमाशों ने कारोबारी के गल्ले में रखे करीब 40 हजार रुपये भी लूट लिए है।

इस घटना से आक्रोशित होकर अन्य दुकानदारों ने बाजार बंद कर दिया है। दुकानदार अब कोतवाली पहुंचकर विरोध कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपित गनौली गांव के थे। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जिला बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय भवन पर शान से फहराया तिरंगा     |     बिरगांव की 150 फीट विशाल तिरंगा यात्रा बनी देशभक्ति और एकता की मिसाल     |     कल निकलेगी भव्य ‘माँ माही शबरी कावड़ यात्रा’, तैयारियाँ पूर्ण; जगह-जगह होगा जोरदार स्वागत     |     पेंशनर्स ने रोपे कदंब पौधे ,वर्षाकाल में भी जारी रहेगा ‘कदम-कदम पर कदंब’ अभियान     |     सांची विश्वविद्यालय में फहराया तिरंगा     |     धार जिले में तिरंगे का अपमान: लेड़गांव पंचायत में आड़ा फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भड़के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा     |     नशामुक्त भारत के संकल्प को मिल रहा जनसमर्थन     |     गैरतगंज तहसील में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस     |     स्वतंत्रता संग्राम से संविधान निर्माण तक जैन समाज का योगदान : मुनि श्री अभय सागर     |     भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया ध्वजारोहण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811