Let’s travel together.

गुंजी में डीपी पर बैठे तीन मोरों की मौत के बाद फिर दिखे दो मोर, ग्रामीणों का दावा- पालतू हैं, डीएफओ ने बताया- घर के आसपास घूमते थे

0 175

रिपोर्ट धीरज जॉनसन  दमोह

जिला मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर दूर स्थित गुंजी गांव में कुछ दिनों पहले डीपी पर बैठे तीन मोरों की करंट लगने से मौत हो गई थी। घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी और पंचनामा कार्रवाई के बाद तीनों मोरों का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कराया गया था।

घटना के समय ग्रामीणों द्वारा यह जानकारी सामने आई थी कि गांव का ही एक व्यक्ति जंगल से मोर के अंडे लाया था और उनसे निकले पांच मोरों को पाला जा रहा था। ग्रामीणों ने इस संबंध में वन विभाग को भी जानकारी दी थी और जांच की मांग की थी।

 

हालांकि डीएफओ का कहना था कि पूछताछ में सामने आया कि संबंधित ग्रामीण तालाब किनारे झोपड़ी बनाकर रहता है तथा मोर उसके घर के आसपास घूमते थे।

अब गांव में दो और मोर दिखाई देने के वीडियो वायरल होने के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मोर गांव में खुले तौर पर घूम रहे हैं और कभी-कभी कुत्ते भी उन पर झपटते हैं, जिससे किसी अन्य हादसे की आशंका बनी हुई है।ग्रामीणों ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए मोरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि परिंदे किसी और दुर्घटना का शिकार न हों।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811