Let’s travel together.

रात के अंधेरे में घूम रही हसीनाओ से रहे सावधान,एक युवती ने लिफ्ट मांगने के बहाने राहगीरों को बनाया अपना शिकार

0 480

इंदौर। रात के अंधेरे में घूम रही हसीनाओ से रहे बच के,लिफ्ट मांगकर लूटने वाली एक और युवती आई पुलिस की गिरफ्त में जी हां इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर एक युवती द्वारा लिफ्ट मांगने की आड़ में युवक से लूट करने का मामला सामने आया है।हालांकि पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है।इस युवती ने पांच दिन पूर्व कियोस्क संचालक पारस जैन से ढाई हजार रुपये लूटे थे।पुलिस ने लुटेरी युवती को गिरफ्तार कर उसे अड़ीबाजी के आरोप में जेल भेज दिया है।साथ ही उसका पुराना रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।बताया जा रहा है कि युवती को जिलाबदर करने की कार्यवाही भी की जा सकती है।

इन्दौर की छत्रीपुरा थाना पुलिस ने एक ऐसी कातिल हसीना को गिरफ्तार किया है जो लिफ्ट मांगने के बहाने राहगीरों को अपना शिकार बनाती थी पुलिस के मुताबिक युवती की पहचान सोनू उर्फ डिअर निवासी चंदन नगर के रूप में हुई है।वह ड्रग्स का नशा करती है।और अपनी ड्रग्स की लत को पूरा करने के लिए ही रात के अंधेरे में लिफ्ट के बहाने लोगो के साथ लूट करती थी।
दरअसल मल्हारगंज निवासी पारस जैन बाइक से गंगवाल बस स्टैंड आ रहे थे। रास्ते में उसे युवती मिली और रोते हुए कहा उसका एक्सीडेंट हुआ है। चेहरे से खून निकलता देख पारस ने उसकी बातों पर विश्वास कर लिया। युवती ने बस स्टैंड तक लिफ्ट मांगी और बाइक पर बैठ गई। खालसा कालेज के पास पहुंचते ही युवती ने पारस की जेब से ढाई हजार रुपये निकाल लिए।

पवन सिंघल, टीआई छत्रीपुरा ने बताया कि जब पारस ने उसे समझाया तो हंगामा करने लगी।उसपर अश्लीलता करने के आरोप लगाने लगी।हंगामा देखकर भीड़ जमा हुई लेकिन इतनी देर में वह रिक्शा में बैठकर भाग गई।इस घटना के बाद युवक ने थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई।जिसके बाद सीसीटीवी के आधार पर युवती को पकड़ा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विशेष टिप्पणी::यह युवाओं की आत्मशक्ति के साक्षात्कार की नई शुरूआत है..अजय बोकिल      |     पुलिस सब इंस्पेक्टर के घर हुई चोरी का खुलासा,अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरोह का सरगना इंदौर में गिरफ्तार     |     ए आई एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण को प्रोत्साहन देगी जनभागीदारी     |     दिगंबर जैन समाज में दशलक्षण पर्व मनाया जाता है पर्युषण नहीं मुनि श्री     |     पहले पति ने वर्तमान पति पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, पत्नी को भी पीटा     |     दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान: शिवपुरी में 1413 पशुपालकों के घर पहुंचे अधिकारी       |     एमपी टुडे न्यूज की खबर का असर: धुआं उगल रहा बिजली पोल आखिरकार हुआ दुरुस्त, टला बड़ा हादसा     |     गुजरात जा रहा युवक दीवानगंज के पास चलती ट्रेन से गिरा, पूरी रात ट्रैक किनारे तड़पता रहा, सुबह 108 एंबुलेंस ने बचाई जान     |     खेतों से हाईवे पर पहुंच रही चिकनी मिट्टी बनी जानलेवा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा     |     351 फीट ऊंची सिद्धेश्वर गुफा का रहस्य: रंग पंचमी और महाशिवरात्रि पर उमड़ता आस्था का सैलाब     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811