Let’s travel together.

साहू समाज की जनजागृति रथ यात्रा पहुंची सांची,हुआ भव्य स्वागत

0 137

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

साहू समाज की जनजागृति रथ यात्रा बुधवार शाम सांची पहुंची जहां रथयात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज के संत ने समाज को संगठित होने का संदेश दिया।
जानकारी के अनुसार देर शाम साहू समाज की रथयात्रा नगर में पहुंची । नगर में पहुंचने पर यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया इसमें समाज के बडी संख्या में लोगों ने भाग लिया इस अवसर पर मां कर्मा देवी की पूजा अर्चना की गई । समाज को संबोधित करते हुए समाज के संत उमेशदास साहू ने कहा कि समाज को संगठित होकर रहने की जरूरत है तथा संगठित होकर समाज के लोग एक दूसरे के काम आये। तथा समाज का सर्वांगीण विकास समाज हित के उद्देश्य सामाजिक एवं राजनीतिक मूल्य की समाज में उच्च शिक्षा रोजगार पर विचार करने की जरूरत है राजनीतिक क्षेत्र में समाज की उपेक्षा की जा रही है उन्होंने कहा साहू समाज में 1400 गोत्र है सभी को एकजुट रहने की जरूरत है जिससे वह एक दूसरे के सुख-दुख में काम आ सकें समाज के लोगों ने पालकी सरपर रखकर निकाली । समाज ने पूजा अर्चना कर पालकी को सांची से विदा किया।इसी कारण रवि करण साहू जबलपुर से 17 अप्रैल से यात्रा का आयोजन कर रहे हैं यह यात्रा प्रदेश के सभी 52 जिलों से निकल रही है यह यात्रा प्रदेश के ग्रामों नगरों कस्बे में भ्रमण कर रही है यह यात्रा दो लाख किमी की सबसे लंबी यात्रा है यह यात्रा भोपाल से सांची पहुंची है इस अवसर पर समाज के कैलाश साहू रेवाराम कुमार गंगा राम साहू दिनेश साहू रूपेश महेश हरिओम विनोद अंकित दीपक योगेश धर्मेंद्र शुभम साहू ने यात्रा का भव्य स्वागत किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आधे दिन की छुट्टी से शुरू हुआ संघर्ष, अब दुनिया की महिलाओं के अधिकार की आवाज बनीं रंजीता प्रियदर्शनी     |     दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811