Let’s travel together.

पंचायत के लिए निकाली गई राशि जमा न करने पर दो सचिवों पर कार्रवाई, तत्काल प्रभाव से निलंबित

0 128

 

जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी ने किया निलंबित

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी 

शिवपुरी जिले में ग्राम पंचायतों के विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए निकाली गई राशि का उपयोग नहीं करने पर वसूली राशि जमा करने के निर्देश दो सचिवों को दिए गए थे लेकिन इन सचिवों के द्वारा राशि जमा नहीं की गई। वसूली राशि जमा नहीं करने के बाद अब इन पर कार्रवाई की गई है। इन दो सचिवों को निलंबित कर दिया गया है । जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी द्वारा यह कार्रवाई की गई है जिसमें इन सचिवों को निलंबित किया गया है।
जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी द्वारा की गई कार्रवाई में पोहरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत जरियाकलां के सचिव सुरेंद्र शर्मा वर्तमान में ग्राम पंचायत वेसी में पदस्थ है, को निलंबित कर दिया गया है। इनके द्वारा जरियाकलां में अपनी पदस्थी के दौरान पर 2011-12 में आंगनवाड़ी भवन स्वीकृत किया गया था। उस कार्य के लिए 4 लाख रुपए प्रदान किए गए थे लेकिन आज दिनांक तक काम नहीं कराया गया। इस संबंध में पंचायत मध्य प्रदेश पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 92 के तहत वसूली प्रकरण क्रमांक दर्ज किया गया था।
इसी तरह ग्राम पंचायत अतवेई के तत्कालीन सचिव नेपाल सिंह वर्मा के खिलाफ भी 1 लाख 87 हजार 500 रुपये का वसूली आदेश जारी किया गया था लेकिन राशि जमा करने पर निलंबित कर दिया गया है। जिले में पंचायत की राशि निकालने वाले सचिवों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी में बड़ी लापरवाही: गठानों में निकले फटे-पुराने व कम बारदाने, संस्था को लाखों का नुकसान     |     गौमाता राष्ट्रमाता के नारों से गूंज उठा चरोदा धरसीवा ,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, घाटी के ऊपर कार-ट्रक टक्कर में 3 घायल, एक गंभीर     |     हाट बाजार में पुलिस की सख्त गश्त, दुकानदारों को दिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश     |     300 दिन में 26 हजार किलोमीटर साइकिल से चारधाम–ज्योतिर्लिंग यात्रा पूरी कर अपने घर लौटे रहे दो भक्त     |     जनगणना 2027 की तैयारी तेज,मकान सूचीकरण और सीमांकन कार्य प्रारंभ      |     शिक्षा कॅरियर और विधा आत्म कल्याण के साथ संयुक्त हैं- दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया     |     गौ सम्मान दिवस पर निकली पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     व्यवहार न्यायालय  में स्व-गणना जागरूकता शिविर आयोजित     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने हरदौट उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तोल कांटे बढ़ाने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811