Let’s travel together.

कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने हरदौट उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तोल कांटे बढ़ाने के निर्देश

0 22

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले में समर्थन मूल्य पर चल रहे उपार्जन कार्य की प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा ने सोमवार को गैरतगंज स्थित हरदौट उपार्जन केंद्र (आदर्श वेयरहाउस) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपार्जन प्रक्रिया, तुलाई व्यवस्था, उपज की गुणवत्ता तथा केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने केंद्र प्रभारी एवं संबंधित अधिकारियों से अब तक खरीदी गई उपज की मात्रा, बारदाने की उपलब्धता, किसानों को किए जा रहे भुगतान और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि उपार्जन कार्य शासन की निर्धारित नीति के अनुरूप पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तुलाई व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाने के लिए आवश्यकतानुसार तोल कांटे बढ़ाने के निर्देश दिए, जिससे किसानों को लंबी प्रतीक्षा न करनी पड़े और उपज की तुलाई समय पर हो सके। उन्होंने उपज की गुणवत्ता बनाए रखने और भंडारण व्यवस्था को सुदृढ़ रखने पर भी विशेष जोर दिया।

कलेक्टर ने मौके पर मौजूद किसानों से भी चर्चा कर उपार्जन केंद्र की व्यवस्थाओं के संबंध में उनकी राय जानी। किसानों ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया, जिस पर कलेक्टर ने अधिकारियों को इसी प्रकार बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (आईएएस) श्री अंकित कुमार जैन, सहित सहकारिता, कृषि‌ खाद्य एवं राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गौमाता राष्ट्रमाता के नारों से गूंज उठा चरोदा धरसीवा ,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, घाटी के ऊपर कार-ट्रक टक्कर में 3 घायल, एक गंभीर     |     हाट बाजार में पुलिस की सख्त गश्त, दुकानदारों को दिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश     |     300 दिन में 26 हजार किलोमीटर साइकिल से चारधाम–ज्योतिर्लिंग यात्रा पूरी कर अपने घर लौटे रहे दो भक्त     |     जनगणना 2027 की तैयारी तेज,मकान सूचीकरण और सीमांकन कार्य प्रारंभ      |     शिक्षा कॅरियर और विधा आत्म कल्याण के साथ संयुक्त हैं- दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया     |     गौ सम्मान दिवस पर निकली पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     व्यवहार न्यायालय  में स्व-गणना जागरूकता शिविर आयोजित     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने हरदौट उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तोल कांटे बढ़ाने के निर्देश     |     सेल्फ ऑनलाइन जनगणना कार्य का कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा ने किया निरीक्षण,जनभागीदारी बढ़ाने की अपील     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811