Let’s travel together.

व्यवहार न्यायालय  में स्व-गणना जागरूकता शिविर आयोजित

0 62

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

भारत की आगामी जनगणना को सफल बनाने के उद्देश्य से गैरतगंज स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में स्व-गणना ( सेल्फ़) विषय पर एक विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उपस्थित नागरिकों को स्वयं ऑनलाइन गणना के महत्व एवं प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान सिविल न्यायाधीश श्रीमती आकांक्षा शर्मा ने उपस्थित जनों को स्व-गणना के लिए प्रेरित किया और इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी सुरक्षित और सटीक तरीके से दर्ज कर सकते हैं।

इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए आमजन को जागरूक किया। शिविर में मौके पर ही कई लोगों द्वारा स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कराई गई, जिससे लोगों में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अंकित कुमार जैन, तहसीलदार श्रीमती अमृत सुमन, कार्यपालक मजिस्ट्रेट नरेश राजपूत, नायब तहसीलदार हर्षवर्धन गुप्ता एवं जनगणना सुपरवाइजर संदीप शर्मा की विशेष उपस्थिति रही।

इसके अलावा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव राय, सैयद शाहनवाज़ अली, तथा राजेश पटकर सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

शिविर का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करना रहा, जिसमें प्रशासन को सकारात्मक सहयोग मिलता नजर आया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने सांची में महाबोधी सोसायटी पहुंचकर प्राचीन पांडुलिपियों का किया अवलोकन     |     बारिश शुरू होते ही हाईवे-18 पर मौत का खतरा, 2 दिन में 2 घोड़ों की मौत     |     2 दिन की बारिश में ही अंबाडी-छपरई रेलवे पुलिया बनी दलदल, जान जोखिम में डालकर तीन रेलवे पटरियां पार कर रहे ग्रामीण     |     सासाहोली में नाबालिग छात्रों के बीच खून की होली एक की मौत दूसरा गंभीर     |     कबीर के संदेशों से समाज में आई समरसता की लहर:श्रीमती जैन      |     विरोध और समर्थन के बीच शांतिपूर्ण जनसुनवाई संपन्न,भारी पुलिस बल रहा तैनात      |     10 लाख रुपये की लूट का खुलासा, कंपनी का कर्मचारी ही निकला मास्टर माइंड     |     सागर जिले में गेहूं खरीदी में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया     |     शिवपुरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, मंगलम योग केंद्र के बच्चों में दिखा जोश     |     टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग, शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811