Let’s travel together.

राहुल गांधी के बयान को लेकर राठौर समाज उतरा सड़क पर, नारे लगे- राहुल गांधी शर्म करो

0 105

प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर राहुल गांधी को दो साल की सजा के फैसला का किया स्वागत

– शिवपुरी में राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ

रंजीत गुप्ता शिवपुरी
मप्र के शिवपुरी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए शुक्रवार को यहां पर नारेबाजी हुई और राहुल गांधी शर्म करो-शर्म करो के नारे लगे। शिवपुरी के राठौर समाज से जुड़े पदाधिकारियों ने यह विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अपने हाथों में पट्टी लेकर यह प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश राठौर ने कहा कि सूरत कोर्ट ने एक ऐतिहासिक निर्णय दिया है। अदालत ने राहुल गांधी द्वारा एक वक्तव्य में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी बारे में प्रयोग की गई शब्दावली को उचित नहीं माना है। इस मामले में अदालत ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई है। अदालत के इस फैसले के बाद यह सिद्ध हो गया है कि राहुल गांधी आदतन अनर्गल व्यान देते हैं। डॉ राकेश राठौर ने कहा कि राहुल गांधी पहले भी ‘गांधी के हत्यारेÓ वाले बयान सहित अन्य बयानों को लेकर देश से माफी मांग चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी लगातार देश को बदनाम करने के लिए ऐसे बयान देते रहते हैं।

राहुल गांधी को सुनाई सजा का किया स्वागत-

विरोध प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों ने कहा किन्यायालय ने राहुल गांधी को सुनाई सजा का अभिनंदन है, स्वागत है। राहुल गांधी ने समाज में विद्वेष फैलाने जाति की अस्मिता पर हमला बोलकर सामाजिक पाप किया है। समाज में घृणा और जातियों को ऊंच-नीच की भावना से तिरस्कृत करना, न संविधान सम्मत है और ना ही सामाजिक मूल्यों की दृष्टि से उचित है। कानून के तहत न्यायालय ने तो सजा सुना दी लेकिन समाज इसे कभी क्षमा नहीं कर सकता हालांकि उन्होंने आज दिनांक तक समाज से क्षमा भी नहीं मांगी है। एक राजनीतिक दल के महत्वपूर्ण पद पर बैठकर जातीय विद्वेष और समाज में घृणा का वातावरण खड़ा करने को कतई उचित नहीं ठहराया जा सकता। इसे कोई भी तर्क यदि जायज ठहराता है तो यह विकृत राजनीति का ही उदाहरण होगा।कानून से सजा मिली पर सामाजिक पाप पर समाज क्षमा नहीं करेगा।राहुल गांधी जी के अपने वक्तव्य के लिए समाज से क्षमा याचना भी काफी नही है आने वाले समय मे समाज इसका जबाब जरूर देगा।
देश का दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी लगातार झूठे बयानों से समाज को तोड़ने का प्रयास करते हैं। अपनी इस गैर जिम्मेदाराना आदतों के लिए उन्हें देश की जनता से माफी मांगना चाहिए।

शिवपुरी के पूर्व विधायक भी हुए शामिल-

विरोध प्रदर्शन के दौरान शिवपुरी के पूर्व विधायक माखनलाल राठौर ने कहा कि राहुल गांधी का हमेशा यह प्रयास रहता है कि किस तरह दूसरे देशों में जाकर भारत को अपमानित किया जाए साथ ही कहा कि यह सामान्य बात नहीं है कि एक बड़े राजनीतिक दल का नेता रोज झूठ और अनाप-शनाप बोलता रहे। बार-बार आग्रह करने के बाद भी ऐसा काम करता रहे, जो अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि अब तो न्यायालय के फैसले से भी यह स्पष्ट हो गया है कि राहुल गांधी इस देश के सबसे गैर जिम्मेदार व्यक्ति हैं।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जुटे राठौर समाज के लोग-

इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक माखनलाल राठौर, प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ डॉ राकेश राठौर, राठौर समाज जिला अध्यक्ष ताराचंद राठौर ,शिवकुमार राठौर, शिवचरण राठौर संभागीय संयोजक गोपाल राठौर, राठौर युवा जागृति मंच अध्यक्ष जितेंद्र राठौर, महामंत्री विशाल राठौर, जिला संयोजक सोनू राठौर, रविकांत राठौर, आकाश राठौर, विनोद, गौरी शंकर, विष्णु, मोनू मनियर, के के राठौर, पवन राठौर, आशीष, रवि,विवेक, विनोद राठौर पार्षद, राजकुमार राठौर, अनिल मनियर, देवेंद्र, जितेंद्र राठौर खुडा, कमल राठौर, प्रशांत, अमन, दीपक, राठौर, शैंकी राठौर, गोलू राठौर, दिनेश रन्नौद, सुमित, अरविंद, राकेश पोर वाले ,प्रदीप राठौर राजश्री वाले सहित सैकड़ो राठौर समाज बंधु सम्मिलित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811