विदिशा ।पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के द्वारा वाहनों की नियमित चेकिंग के निर्देश दिए गए थे इसके पालन में थाना नटेरन पुलिस द्वारा प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूप नैन व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गंजबासौदा मनोज मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना नटेरन विदिशा पुलिस ने ग्राम गुरोद सगड़ नदी के पुल के पास वाहन चेकिंग की ।

कुल करीब 60 वाहन चैक कर नियमानुसार कार्यवाही की गई तथा वाहन चालकों को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, वाहनों का बीमा कराने व नियमों का पालन करने की समझाइश देकर अपील की गई । कुल 09 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की जाकर 2900 रुपए समन शुल्क प्राप्त किया गया ।

इस कार्रवाही में निरीक्षक आशुतोष सिंह, उनि नारायण पाल, आरक्षक प्रदीप अलावा, सत्यवीर मीना , सुनील, अंकुश जैन,महिला आर. रेखा की विशेष भूमिका रही।