Let’s travel together.

सिविल अस्पताल हजीरा के सशक्तीकरण के लिये आवश्यक व्यवस्थाएँ करें: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 59

-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल से ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने की सौजन्य भेंट

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सिविल अस्पताल हजीरा के सशक्तीकरण और उन्नयन के लिये आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रावधानों की सीमा में समस्त आवश्यक व्यवस्थाएँ शीघ्र सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सिविल अस्पताल हजीरा में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रोगी कल्याण समिति के दानदाताओं को समयबद्ध रूप से 80G सर्टिफिकेट उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह दान प्रक्रिया को सुचारू और प्रोत्साहित करेगा। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल से ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंत्रालय वल्लभ भवन में सौजन्य भेंट की।

 

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने ग्वालियर के सिविल अस्पताल हजीरा के उन्नयन से संबंधित विभिन्न विषयों के संबंध में अनुरोध किया। उन्होंने सिविल अस्पताल हजीरा में ट्रॉमा सेंटर, आईसीयू, कैथ लैब की स्थापना तथा अतिरिक्त चिकित्सकीय स्टाफ की उपलब्धता का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बढ़ती स्वास्थ्य आवश्यकताओं को देखते हुए इन सुविधाओं का विस्तार अत्यंत आवश्यक है। आयुक्त स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री तरुण राठी, एमडी एमपीपीएचएससीएल श्री मयंक अग्रवाल, संचालक प्रोजेक्ट एवं सीईओ आयुष्मान भारत डॉ. योगेश भरसट सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज कॉलेज में 40 सीटर कंप्यूटर लैब का उद्घाटन, छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति हेल्प डेस्क शुरू     |     जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर गूंजा अमन, प्रेम और भाईचारे का संदेश-इकराम     |     शिवपुरी जिले की आधी से अधिक आबादी चिटफंड कंपनियों की ठगी के शिकार     |     जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811