Let’s travel together.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं ने विभिन्न मांगो को लेकर पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल को दिया ज्ञापन

0 199

15 मार्च से सामूहिक अवकाश पर तहसील प्रांगण में दे रही धरना

सिलवानी रायसेन। 15 मार्च बुधवार से मध्य प्रदेश बुलंद आवाज नारी शक्ति संघ भोपाल के प्रांतीय आवाहन पर ब्लॉक सिलवानी के सभी आगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, सहायिकायें सामूहिक अवकाश पर लेकर तहसील प्रांगण में धरने बैठे है।
शनिवार को सिलवानी क्षेत्र के पूर्व
विधायक एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल को ज्ञापन सौपा।


ज्ञापन में बताया गया है कि मध्य प्रदेश बुलंद आवाज नारी शक्ति – आगनवाडी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, सहायिका संघ जिला इकाई रायसेन द्वारा पूर्व में कई बार अपना न्याय उचित मांगो को आवेदन दे चुकी है। उसी क्रम में दिनांक 2 मार्च 2023 को उल्लेख किया गया है। कलेक्टर के माध्यम से 5 सूत्रीय मांग की गई थी एवं मांग पूरी तरह से ना होने की स्थिति में संगठन द्वारा आंदोलन पर जाने की विवशता की जाहिर की गई थी। इसलिए मांगे हमारी पूरी ना होने पर संघ के प्रांतीय आवाहन पर जिला रायसेन के सभी ब्लॉक परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिनी कार्यकर्ता सहायिकाएं दिनांक 15 मार्च 2023 से स्थान पर ताला बंद कर सामूहिक अवकाश पर बनी हुई एवं कार्यालय परिसर के बाहर धरना दे रही है।


यह संगठन की मांगे:
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहयोगी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारियों के रूप में नियमित करो, तब तक न्यूनतम चेतन 26 हजार रूपए के मान से दिया जावे, सेवा निवृत्ति ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ता व मिनी कार्यकर्ता को 5 लाख रूपए व् सहायिका को 3 लाख रुपए का सेवा निवृत्ति लाभ दिया।
8 अप्रैल 2018 को सीएम निवास पर आयोजित पोषण उन्मुखीकरण कार्यक्रम में सीएम द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय दुगना करने की घोषणा के साथ ही सेवानिवृत्ति पर कार्यकर्ता को 1 लाख रुपये व सहायिका को 75 हजार रुपये देने की घोषणा को उसी दिनांक से लागू कर भुगतान किया जावे। कार्यकर्ता के मानदेय से 1500 रुपये सहायिका के मानदेय से 750 रुपये व मिनी आंगनवाडी कार्यकर्ता के मानदेय से काटी गई 1250 रुपये की राशी का एरियर सहित भुगतान किया | पर्यवेक्षकों के रिक्त पदों पर 100 प्रतिशत भर्ती कार्यकर्ताओ से की जाय । कार्यकर्ताओ के रिक्त पदों पर 50 प्रतिशत योग्य सहायिकाओ से व 50 प्रतिशत पदो को मिनि कार्यकर्ताओ से भरे जायें |
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 24 अप्रैल 2022 को जारी आदेश का पालन करते हुए सेवा नियम सभी कार्यकर्ता और सहायिकाओ को ग्रेच्युटी का भुगतान किया जावे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |     शिवपुरी में दुस्साहस: अवैध उत्खनन रोकने गई राजस्व टीम को दी गोली मारने की धमकी       |     सेवा दिवस के रूप में मना उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस, वैश्य महासम्मेलन ने की सेवा     |     लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय: कोरबा प्रेस क्लब में विधायक अनुज शर्मा ने साझा कीं आपातकाल की भयावह यादें     |     35 से 40 गांवों की सेहत भगवान भरोसे, दीवानगंज अस्पताल में एक डॉक्टर पर पूरा सिस्टम, मरीज इलाज के लिए भटकने को मजबूर     |     जून खत्म होने को, बारिश का इंतजार: दीवानगंज के किसान चिंतित, धान रोपाई अटकी     |     बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला, चलते-चलते धुआं छोड़ने लगी क्रेन मशीन, कुलहड़िया मोड़ पर बाइक सवार खेत में गिरा     |     नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811