Let’s travel together.

मोनी अमावस्या:: आसान उपाय से कालसर्प दोष से मुक्ति

0 593

काल सर्प दोष-जिन जातकों की कुंडली में होता है, उनका जीवन संघर्ष से भरा रहता है. ज्योतिष के अनुसार ऐसे जातकों के जीवन में महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे नहीं होते हैं. निराशा का भाव रहता है और बार-बार हानि का सामना करना पड़ता है. इस दोष से मुक्ति पाने के लिए माघ मास की अमावस्या यानि मौनी अमावस्या के दिन कुछ आसान उपाय करके मुक्ति पा सकते हैं. मौनी अमावस्या 1 फरवरी दिन मंगलवार को है।

 कालसर्प दोष  से मुक्ति :: 5 उपाय

1- मौनी अमावस्या के दिन चांदी के नाग-नागिन की पूजा करने से इस दोष से राहत मिलती है. पूजा के बाद नाग-नागिन के इन स्वरूपों को सफेद फूलों के साथ नदी में प्रवाहित कर दें. ऐसा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है.

2- इस दिन पवित्र नदी में स्नान के बाद भगवान शिव की पूजा करें. इसके बाद शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें. शिव कृपा से कालसर्प दोष दूर हो सकता है.

3- मौनी अमावस्या के दिन सायं के समय तुलसी के पौधे के समीप घी का दीपक लगाएं और 108 परिक्रमा करें. इससे जीवन में सात्विकता आने के साथ ही समस्त प्रकार के संकटों का नाश होता है.

4- घर के ईशान कोण में शाम को गाय के घी का दीपक जलाएं. दीपक में रुई की बत्ती की जगह लाल धागे का उपयोग करें. दीपक में केसर की पत्तियां डाल दें, इससे भी लाभ होगा.

5- इस दिन 1008 महामृत्युंजय मंत्र के जाप करते हुए भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक कराएं, इससे व्यक्ति के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी. साथ ही आर्थिक संकटों का समाधान भी होगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रबंधन की मनमानी निगल गई मासूम की जान     |     बारिश में गिरे कबेलू, गांव के बीच खड़ा जर्जर यूनानी औषधालय भवन दे रहा हादसे को न्योता     |     नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार और बाइक की भिड़ंत के बाद ट्रक ने कार को मारी टक्कर     |     रहवासी कॉलोनियों में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियां बनी परेशानी का कारण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811