Let’s travel together.

अम्बाडी में कर्मादेवी की जयंती धूमधाम से मनाई

0 264

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 
सांची विकासखंड के  ग्राम अंबाडी में साहू समाज ने मां कर्मादेवी की जयंती धूमधाम से मनाई। नगर के प्रमुख मार्गों से गाजे-बाजे के साथ मां कर्माबाई की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के पहले साहू मंदिर मैं मां कर्मा देवी की पूजा अर्चना गई शोभायात्रा में छोटी-छोटी कन्याएं और महिलाएं चल रहीं थीं। शोभायात्रा के पूर्व स्वजातीय बंधुओं ने साहू मंदिर में पूजन का भी आयोजन किया।

शोभायात्रा साहू मंदिर से प्रारंभ होकर अयोध्या धाम मंदिर, गणेश चौक, चांदनी चौक से होते हुए मंदिर पहुंची शोभायात्रा में आसपास गांव भक्तगण बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मां कर्मा देवी ने जो आदर्श संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रस्तुत किया है। वह अनुकरणीय है। आज आवश्यकता है कि हम मां कर्मा देवी के आदर्शों को आत्मसात कर अपने जीवन का कल्याण करें। मां कर्माबाई ने जो हमें भक्ति का मार्ग दिखाया है, हम सब को उस मार्ग पर चलने की जरुरत है। साहू समाज द्वारा आयोजित किए गए समारोह में नगर समेत आसपास के बड़ी संख्या में स्वजाति बंधु उपस्थित हुए। दोपहर में गाजे-बाजे के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया गया। शोभा यात्रा व समारोह के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया दोपहर के बाद विशाल भंडारा किया गया जिसमें सभी कन्याएं, महिलाएं और भक्तगण प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811