गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की हरियाणा रेडक्रॉस शाखा द्वारा कुरूक्षेत्र हरियाणा में इंटर स्टेड यूथ रेडक्रॉस ट्रेनिंग कैम्प का आयोजन दिनांक 16 से 21 मार्च 2023 तक आयोजित किया जा रहा है।
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी मध्यप्रदेश भोपाल शाखा की ओर से जरनल सेकेट्री प्रदीप त्रिपाठी के निर्देशन में जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष फ्रेंक नोवेल कलेक्टर गुना के अध्यक्ष के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संचालित जूनियर रेडक्रॉस जिला संघ गुना के चंद्रशेखर सिसोदिया अध्यक्ष जूनियर रेडक्रॉस एवं श्री बी के तिवारी प्राचार्य महाविद्यालय गुना के मार्गदर्शन में यूथ मोटिवेटर जितेन ब्रह्मभट्ट के नेतृव में दिनांक 16 से 21 मार्च तक आयोजित प्रशिक्षण में युथ रेडक्रॉस क्लब गुना के राधामोहन यादव, विष्णु यादव, प्रताप रजत,अभय रजक,आशीष रजक ने सहभागिता कर रहे हैं।जिला संगठक प्रताप नारायण मिश्रा ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण में युवाओं को स्वस्थ,यातायात सुरक्षा,आपदा प्रबंधन आदि विषयों विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है।यूथ रेडक्रॉस कांउन्सलर जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट यूथ मोटिवेटर ने बताया कि यह पर 13 राज्यों के 189 युवा आये हुई है।इंटर नेशनल यूथ रेडक्रॉस के घना देश के अध्यक्ष हुसैन जो सात देशों का नेतृत्व कर रहे हैं। हरियाणा यूथ रेडक्रॉस की दिव्या गुप्ता से मिलकर यह जाना कि कैसे हम कैसे विश्व के युवाओं से जुड़ सकते हैं।सभी प्रतिभागियों को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी गुना के पदाधिकारियों सेक्रेटरी डॉक्टर भोला कार्यालय सहायक आशीष सक्सेना अमित सोगानी ,आलोक जैन, ओ एन शर्मा,एल के शर्मा आदि ने बधाई दी ।