Let’s travel together.

रजिस्ट्री के लिए रिश्वत लेते उप-पंजीयक कैमरे में कैद, जांच के आदेश

71

विदिशा ।   जिले की नटेरन तहसील मुख्यालय पर पदस्थ उप-पंजीयक दीपक अग्रवाल रजिस्ट्री के लिए रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हो गए। रिश्वत के लिए सौदेबाजी का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित होने के बाद जिला पंजीयक शिप्रा सेन ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही उप-पंजीयक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नटेरन एसडीएम विजय राय ने बताया कि यह वीडियो एक दिन पहले गुरुवार को जानकारी में आया था। जिसके बाद उन्होंने इस वीडियो की लिखित जानकारी कलेक्टर उमाशंकर भार्गव और जिला पंजीयक शिप्रा सेन को दे दी है। इस वीडियो में उप-पंजीयक अग्रवाल न केवल पैसे मांगते दिखाई दे रहे है बल्कि वे रिश्वत के रेट भी बताते नजर आ रहे है। वे वीडियो में 5 लाख रुपये तक की रजिस्ट्री पर 700 रुपये और इससे अधिक की रजिस्ट्री पर 1200 रुपये लगने की बात कहते सुनाई दे रहे है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने जब रजिस्ट्री कराने के बाद उप पंजीयक को 500 रुपये दिए तो वे 200 रुपये की और मांग करने लगे। जिस पर रजिस्ट्री के आवेदन करने वाले ने कहा कि साहब, ये छोटी से रजिस्ट्री है तो अग्रवाल कहने लगे कि छोटी-बड़ी से कुछ नहीं होता। न किसी से कम और न किसी से ज्यादा। इस पर रजिस्ट्री आवेदक कहता है कि वह 500 रुपये ही दे पाएगा। इसी बातचीत का विडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। रजिस्ट्री के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति कौन है। इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। स्थानीय प्रशासन रजिस्ट्री के आवेदक करने वाले और रिश्वत देने वाले व्यक्ति का पता लगवाने की बात कह रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811