Let’s travel together.

आकाशीय बिजली गिरने से युवक मोहन शर्मा की मौत

0 146

 

जामगढ गांव डूबा शोक में, नम आँखों से दी विदाई

आकाशीय बिजली की तड़क और तीव्रता घरों में भी महसूस हुई, हाथों से छूटा सामान आंखों से निकले आंसू

कमल याज्ञवल्क्य बरेली रायसेन 
रायसेन जिले के बरेली तहसील मुख्यालय के करीब के गांव जामगढ़ में रविवार  को आकाशीय बिजली गिरने से गांव के योग्य युवा मोहन शर्मा की मौत हो गई। आकाशीय बिजली ने जामगढ के दिनेश शर्मा परिवार का सब कुछ छीन लिया। उनके इकलौते लगभग 24 वर्षीय बेटे मोहन शर्मा की इस आकाशीय बिजली ने जान ले ली। जानकारी के अनुसार मोहन शर्मा अपने खेत में धान लगवा रहा था। वह खेत की मेंड पर था और मजदूर धान रोप रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे अचानक आसमान से कहर बनकर बिजली गिरी और मोहन इसकी चपेट में आ गया। मोहन को इलाज के लिए तत्काल बरेली सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। गांव के योग्य और होनहार युवक की मौत से शोक छाया हुआ है।

जामगढ़ डूबा शोक में, सभी ने नम आँखों से दी विदाई

गांव के योग्य और होनहार युवा किसान मोहन शर्मा की आकाशीय बिजली से मौत की खबर से पूरा गांव जामगढ़ स्तब्ध रह गया, गांव में शोक के कारण सन्नाटा छा गया। आकाशीय बिजली ने परिवार से सब कुछ छीन लिया। खबर लिखे जाने तक सभी परिजनों का हाल बेहाल है और सभी बेसुध जैसे स्थिति से गुजर रहें हैं। शाम को गांव में युवा मोहन शर्मा के अंतिम संस्कार के समय सभी ने नम आँखों और भारी मन से विदाई दी।

आकाशीय बिजली की तड़क और तीव्रता ऐसी की गांव में मच गई थी हड़बड़ी, आंखों से आंसू और हाथों से सामान गिरा

बताया गया है कि रविवार दोपहर को जामगढ़ गांव में भी आकाशीय बिजली की घटना से कुछ समय के लिए हड़बड़ी जैसी स्थिति की जानकारी मिली है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उस दौरान जो लोग घरों में मोबाइल पर बात कर थे और हाथ में पानी का गिलास लिए थे, छूटकर गिर गए। एक प्रत्यक्ष दर्शी ने बताया कि आकाशीय बिजली की तड़क के समय से ही कुछ देर तक आंखों से आंसू आते रहे। एक अन्य प्रत्यक्ष दर्शी ने बताया कि घर पर नहाकर कपड़े बदलना भी काफी मुश्किल हो गया था। बताया गया है कि गांव के पास के ही एक खेत में काम करने वाली एक महिला के पैरों में भी परेशानी की जानकारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811