सियोल । दक्षिण कोरिया और जापान के नेताओं के तोक्यो में शिखर वार्ता करने से कुछ ही घंटे पहले बृहस्पतिवार को उत्तर कोरिया ने अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करते हुए एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का प्रक्षेपण किया। यह उत्तर कोरिया द्वारा पिछले एक महीने में किया गया आईसीबीएम का पहला, जबकि किसी हथियार का तीसरा परीक्षण है। दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी सैनिकों के संयुक्त सैन्य अभ्यास जारी रखने के बीच ये परीक्षण किए जा रहें है, जिन्हें उत्तर कोरिया आक्रमण का पूर्वाभ्यास बताता है।
दक्षिण कोरियाई सेना के अनुसार उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग से सुबह करीब सात बजकर 10 मिनट पर प्रक्षेपित किए जाने के बाद उत्तर कोरियाई आईसीबीएम ने कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी जल क्षेत्र की ओर उड़ान भरी। बयान के मुताबिक आईसीबीएम ने कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच के जलक्षेत्र में उतरने से पहले करीब एक हजार किलोमीटर की दूरी तय की। अभी तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कौन-सा आईसीबीएम प्रक्षेपित किया गया। हालांकि, पहले के प्रक्षेपणों से स्पष्ट है कि उत्तर कोरिया की लंबी दूरी की मिसाइलों को मुख्य रूप से अमेरिका पर हमला करने के लिए बनाया गया है। पिछले कई प्रक्षेपणों में यह स्पष्ट रूप से दिखा था कि उत्तर कोरिया के हथियार अमेरिका की सरजमीं तक पहुंचने में सक्षम हैं।
वहीं, कुछ विदेशी विशेषज्ञों को अब भी संदेह है कि उत्तर कोरिया ने उन मिसाइलों पर रखे जाने के लिए बेहद छोटे ‘वॉरहेड’ बनाने और वायुमंडलीय क्षेत्र में फिर से दाखिल होने के दौरान ‘वॉरहेड’ की रक्षा करने की तकनीकों में महारत हासिल कर ली है। मिसाइल के आगे के हिस्से को ‘वॉरहेड’ कहते हैं, जिसमें विस्फोटक भरा होता है। इस बीच दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने बृहस्पतिवार को तोक्यो में शिखर वार्ता शुरू की। दोनों देशों के बीच एक दशक से अधिक समय के बाद पहली बार शिखर वार्ता हो रही है। किशिदा ने तोक्यो रवाना होने से पहले कहा था कि उत्तर कोरिया को लापरवाही भरे उकसावों की कीमत चुकानी पड़ेगी।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.