Let’s travel together.

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना की

0 534

उज्जैन से हेमेन्द्रनाथ तिवारी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में हुई चूक पर भाजपा आक्रामक है, वहीं प्रधानमंत्री मोदी दीर्घायु के लिए भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने उज्जैन में बाबा महाकाल की दरबार में विशेष अनुष्ठान में हिस्सा लिया। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में महामृत्युंजय का जाप व अन्य स्थानों पर भी मंदिरों में अनुष्ठान किया। प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिए पूजा अर्चना मध्य प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में जारी है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में महामृत्युंजय जाप अनुष्ठान में शामिल होकर प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता व भारत के मुकुटमणि हैं। देश की 135 करोड़ जनता का स्नेहाशीर्वाद और शुभकामनाएं प्रधानमंत्री के साथ हैं। कांग्रेस अपनी घटिया राजनीतिक सोच के चलते भले ही अराजक हो जाये, लेकिन प्रधानमंत्री का बाल भी बांका नहीं कर सकती।

उन्होंने आगे कहा, प्रधानमंत्री की लोकप्रियता का प्रतिमान है कि कल पंजाब में कांग्रेस सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया, तो आज देश की जनता अपने प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए देवाधिदेव महादेव से कामना करने लगी। श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन में प्रधानमंत्री मोदी के दीघार्यु जीवन की कामना के लिए आयोजित महामृत्युंजय जाप अनुष्ठान में सम्मिलित होकर बाबा महाकाल का अर्चन और पूजन किया व प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की।

इसी तरह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महामृत्युंजय का जाप किया। उन्होंने कहा हम यह भी प्रार्थना कर रहे हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी को सद्बुद्धि दे। मैं मैडम सोनिया गांधी और राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि राजनीतिक विद्वेष ऐसा भी नहीं होता कि आप राजनीतिक कटुता में ऐसे जल उठो कि कांग्रेस शासित राज्य में प्रधानमंत्री के साथ ऐसा व्यवहार किया जाए।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, प्रधानमंत्री की जिंदगी के साथ खिलवाड़ हुआ है और देश की सुरक्षा के साथ भी। कांग्रेस देश को संकट में डालने की कोशिश न करे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811