नितिन गुप्ता देवास
मध्यप्रदेश अर्बन डेवलोपमेन्ट कम्पनी भोपाल की उज्जैन इकाई अन्तर्गत हाटपिपलिया में क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी द्वारा जल प्रदाय परियोजना के कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश् अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा एशियन डेवलपमेंट बैंक की सहायता से इस परियोजना का कार्य किया जा रहा है।