Let’s travel together.

देश की पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लेब का हुआ शुभारंभ, फायनेंस आधारित सोफ्टवेयर का होगा निर्माण

0 98

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंम्प्यूटर साइंस का सबसे उन्नत रूप -डॉ. केशव पाण्डेय

ग्वालियर। प्रेडिको ग्लोबल रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की प्रेडिको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) लेब का रविवार को शुभारंभ हुआ।
कंपनी के खेडापति रोड स्थित नंदगिरि टॉवर में संचालित कार्यालय में प्रमुख समाज सेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. केशव पाण्डेय के मुख्यातिथ्य में लेब का शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। साडा के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह कुशवाह विशिष्ट अतिथि एवं एमआईटीएस के प्रो. आरएस जादौन, जीवाजी विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. संजय गुप्ता एवं सेवानिवृत डिप्टी कमांडेंट महेश गुप्ता मुख्य वक्ता थे। कंपनी के फाउंडर सनी रैली ने स्वागत भाषण के साथ ही लेब की गतिविधियों की जानकारी दी और बताया कि पांच साल पहले प्रेडिको ग्लोबल रिसर्च प्रा. लि. की स्थापना की गई। यह कंपनी फायनेंस से संबंधित एआई आधारित सोफ्टवेयर को डवलप करने का काम करेगी। यह देश में एकलौती फायनेंस लेब है।


मुख्य अतिथि डॉ. केशव पाण्डेय ने कहा कि आधुनिक युग में एआई से क्रांतिकारी परिवर्तन आने वाला है। क्योंकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को कंम्प्यूटर साइंस का सबसे उन्नत रूप माना जाता है। इसमें एक ऐसा दिमाग बनाया जाता है, जिससे कंम्प्यूटर सोच सके। यानी कंम्प्यूटर का ऐसा दिमाग, जो इंसानों की तरह सोच सके। या कह सकते हैं कि एआई एक मशीन में सोचने-समझने और निर्णय लेने की क्षमता का विकास करेगी।
उन्होंने कहा कि प्रेडिको एआई लेब भारत की पहली लेब है, जो देश-दुनिया में ग्वालियर को नई पहचान दिलाएगी। आई के क्षेत्र में यह लेब एक नया इतिहास लिखेगी।
वक्ताओं ने भी एआई के महत्व और उसकी उपयोगिता के बारे में सारगर्भित जानकारी दी। उनका कहना था कि आने वाले समय में 75 फीसदी मानवीय कार्य एआई के माध्यम से होंगे। जो तकनीकी रूप से बेहतर तरीके से किए जा सकेंगे।संस्था के फाउंडर प्रियंक गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811