Let’s travel together.

रंगपंचमी पर्व पर बिखरेगा खुशियों का रंग

0 103

 

–श्री हिउस के बैनर तले हुरियारों का पाटनदेव से जुलूस ढोल नगाड़ों के बीच निकलेगा

शिवलाल यादव

रायसेन।रंगों के त्यौहार होली के बाद रँगपंचमी पर्व रविवार को पूरे उमंग उत्साह के साथ मनाया जाएगा।इस मामले की जानकारी नगर श्री हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष मनीष बंटी माहेश्वरी ,सूर्या राठौर, प्रवक्ता केशव पाठक ने बताया कि रविवार को सुबह साढ़े 9 बजे मारुति नन्दन मन्दिर पाटनदेव से डीजे बैंडबाजों और ढोलनगाडों ताशों के साथ हुरियारों का जुलूस शुरू होगा।जुलूस स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज ,बिजली घर गर्ल्स स्कूल से होते हुए श्रीराम लीला गेट से होता हुआ महामाया चौक पहुंचकर समाप्त होगा।जुलूस में हुरियारे अलग अलग स्वांग रचाकर शामिल होंगे।हुरियारे रंग गुलाल अबीर उड़ाकर एकदूसरे को रंगों से सराबोर करेंगे।फ़ाग गीतों होली के मस्ती भरे गीतों के बीच हुरियारे जमकर धमाल मचाएंगे।वहीं होली रँगपंचमी पर्व पर घरों कॉलोनी मोहल्लों में युवा बड़े महिलाएं बच्चे भी रंग पिचकारियों से जमकर होली खेलेंगे।

भाजपा कार्यालय श्रीराम परिषद सागर रोड रायसेन मैं रविवार को होली एवं रंग पंचमी पर्व के उपलक्ष में होली मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है यह जानकारी बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर ने देते हुए बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होली एवं रंग पंचमी मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी उपस्थित होंगे ।
विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बबलू मीणा भाजपा के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा और जनपद पंचायत अध्यक्ष अर्चना सुनील पोर्ते बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष हेमलता रघुवंशी सहित समस्त मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा महिला मोर्चा बीजेपी अल्पसंख्यक व्यापारी मण्डल अजा मोर्चा,और भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे उन्होंने शहरवासियों सांची विस क्षेत्र के वोटरों और भाजपाइयों पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं से होली मिलन समारोह में शामिल होकर उसे सफल बनाने का अनुरोध किया है ।अपील अपील करने वालों में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य जीतू शर्मा वरिष्ठ नेता प्रदीप दीक्षित, भूपेंद्र वर्मा हीरेन्द्र कुशवाह, महामंत्री रामकुमार साहू ,भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉक्टर भूपेंद्र नागर,बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष हेमलता रघुवंशी अशोक राठौर, दीपक पंड्या,रमन यादव, पर्व पर्व चौधरी रौनक चौधरी बबलू चौधरी चंद्र कृष्ण रघुवंशी, दीपक राठौर राजू राठौर ,मुकेश रघुवंशी ,आजेश जाटव सहित भाजपाई शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ग्राम वन समिति की बैठक आयोजित, चबूतरा और तालाब निर्माण सहित विकास कार्यों पर हुई चर्चा     |     गीदगढ़ में भैरव बाबा मंदिर की दीवार पर दिख रही ज्योति जैसी रहस्यमयी रोशनी, नवरात्र से लगातार दिखाई देने का दावा     |     सात साल में भी तैयार नहीं हुआ दीवानगंज रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, पटरियां पार करना मजबूरी     |     तीर्थ क्षेत्र माँ विंध्यवासिनी दरबार, सिरवारा नो दिवसीय श्रीदेवी भागवत महापुराण का समापन      |      स्व. श्री जितेन्द्र राठी (पप्पू भैया) की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन 24 अक्टूबर को     |     जिले में पराली प्रबंधन हपराली जलाने से होने वाले नुकसान को रोकने वैकल्पिक उपाय अपनाने का कलेक्टर ने किया आव्हान     |     पत्नी से तलाक मांगने पर पति पर जानलेवा हमला, गले पर किए वार     |     सिंध जलावर्धन योजना के पुराने पाइपों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी     |     शिवपुरी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 19 अधिकारियों के तबादले     |     जिला अस्पताल में एंबुलेंस में तड़पती रही प्रसूता, व्हीलचेयर न मिलने पर हंगामा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811