Let’s travel together.

बीफ ले जाने के शक में भीड़ ने 56 वर्षीय व्यक्ति को पीट-पीट मार डाला 

89

सारण। बिहार के सारण जिले में बीफ ले जाने के शक में 56 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।पुलिस ने बताया कि नसीम कुरैशी की पीट-पीट कर हत्या करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सरपंच सुशील सिंह और ग्रामीण रवि साह और उज्जवल शर्मा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कुछ लोगों में से थे। हालांकि पुलिस ने पीड़ित के पास से गौमांस बरामद होने की पुष्टि नहीं की है। 56 वर्षीय नसीम कुरैशी सीवान जिले के हसनपुर गांव के रहने वाला था।

घटना के दौरान जहां फिरोज भागने में सफल रहा, वहीं नसीम को कथित तौर पर भीड़ ने पीटा और बाद में स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि नसीम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों को स्थानीय लोगों ने एक मस्जिद के पास रोका… और इसके बाद गरमागरम बहस हुई। फिरोज भागने में सफल रहा, भीड़ ने कथित तौर पर नजीम को लाठियों से पीटा। इसके बाद में भीड़ ने खुद नसीम को पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद नसीम को एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जिला बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय भवन पर शान से फहराया तिरंगा     |     बिरगांव की 150 फीट विशाल तिरंगा यात्रा बनी देशभक्ति और एकता की मिसाल     |     कल निकलेगी भव्य ‘माँ माही शबरी कावड़ यात्रा’, तैयारियाँ पूर्ण; जगह-जगह होगा जोरदार स्वागत     |     पेंशनर्स ने रोपे कदंब पौधे ,वर्षाकाल में भी जारी रहेगा ‘कदम-कदम पर कदंब’ अभियान     |     सांची विश्वविद्यालय में फहराया तिरंगा     |     धार जिले में तिरंगे का अपमान: लेड़गांव पंचायत में आड़ा फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भड़के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा     |     नशामुक्त भारत के संकल्प को मिल रहा जनसमर्थन     |     गैरतगंज तहसील में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस     |     स्वतंत्रता संग्राम से संविधान निर्माण तक जैन समाज का योगदान : मुनि श्री अभय सागर     |     भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया ध्वजारोहण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811