Let’s travel together.

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम:रायसेन कलेक्टर के आदेश

0 494

बच्चों को किसी खास दुकान से ड्रेस और किताबें खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेंगे निजी स्कूल संचालक

शिवलाल यादव रायसेन

रायसेन जिला प्रशासन ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए नया फरमान जारी किया है। जिसमें कलेक्टर अरविंद दुबे डीईओ एमएल राठौरिया ने कहा है कि जिले के प्रत्येक प्राइवेट स्कूल संचालक छात्र-छात्राओं के उपयोग में आने वाली किताबें प्रकाशन का नाम सहित अपने स्कूल के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करें।इसके अलावा निजी स्कूल संचालक अभिभावकों और छात्रों पर किताबें और ड्रेस किसी विशेष दुकान से खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेंगे। कलेक्टर दुबे ने पत्र में कहा है कि प्रत्येक प्राइवेट स्कूल संचालक ड्रेस और किताबों के संबंध में पांच-पांच दुकानों की सूची अपने स्कूल बोर्ड के सूचना पटल पर चस्पा करें।इसके अलावा कलेक्टर ने जिले के प्रत्येक पुस्तक विक्रेताओं को भी सख्त हिदायत दी है कि वे किताबों का पूरा सेट खरीदने के लिए दबाव नहीं डालेंगे। अभिभावक और छात्र अपनी जरूरत के हिसाब से एक-दो किताबें भी खरीद सकते हैं। साथ ही दुकानदार कॉपी, किताबों के साथ पेन, डॉट, रबर, पेंसिल आदि खरीदने के लिए भी अभिभावकों या छात्रों पर दबाव नहीं डालेंगे।

कलेक्टर दुबे ने सभी स्कूल संचालकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी प्राइवेट स्कूल संचालक 5 दिन के अंदर अपने-अपने स्कूल की फीस स्ट्रक्चर और ड्रेस एवं कॉपी किताबों की सूची जिला शिक्षा अधिकारी राठौरिया के पास जमा करें।

पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई…..

कलेक्टर अरविंद दुबे ने आदेश में कहा है कि अनाधिकृत फीस वसूलने और कॉपी किताबों एवं ड्रेस की जबरन खरीदी के लिए बाध्य करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ मान्यता अधिनियम 2017, संशोधित मान्यता अधिनियम 2020 व आरटीई नियम 2009 के तहत सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     सिकल सेल स्क्रीनिंग में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य     |     भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर आभार व्यक्त कर प्राप्त किया आशीर्वाद     |     विधायक देवेंद्र जैन ने अपर सचिव को सौंपे मांग पत्र     |     निर्माण के 24 घंटे बाद ही नवनिर्मित सड़क के उड़े परखच्चे     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में रायसेन जिले को प्रदेश में मिला दूसरा स्थान     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने डिप्टी कलेक्टर का पद पर चयनित सुश्री आयशा अंसारी को किया सम्मानित     |     सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा में लीडलैस पेसमेकर का सफलतापूर्वक किया गया इंप्लांट     |     डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने 2 उप स्वास्थ्य केन्द्र भवनों का किया लोकार्पण     |     सीएम राइज स्कूल में कान्वेंट स्कूलों जैसी मिलेगी शिक्षा – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     शहीद भीमानायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोलर एनर्जी सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811