–धारा 153 A और 505 के तहत मुकदमा दर्ज
शिवपुरी से रंजीत गुप्ता
भाजपा नेता प्रीतम लोधी द्वारा ब्राह्मणों को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी से ब्राह्मण समाज गुस्से में हैं। ग्वालियर चम्बल संभाग का ब्राह्मण समाज इसके खिलाफ लामबंद हो गया है। ब्राह्मण समाज पर अशोभनीय टिप्पणी कर विवादों में आये भाजपा नेता प्रीतम लोधी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ब्राह्मण समाज के नेता के आवेदन पर जिले की रन्नौद थाना पुलिस ने प्रीतम लोधी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 A और 505 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसी क्रम में सर्व ब्राह्मण समाज रन्नौद जिला शिवपुरी के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने आज गुरुवार को रन्नौद पुलिस थाने में एक आवेदन दिया है।जिसमे प्रीतम लोधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने ब्राह्मण समाज के नेता प्रवीण मिश्रा के आवेदन पर भाजपा नेता प्रीतम लोधी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 A और 505 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली।
प्रीतम लोधी के बयान से भाजपा प्रदेश नेतृत्व भी नाराज है प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रीतम लोधी को स्पष्टीकरण देने भोपाल तलब किया है।इधर ब्राह्मण समाज ने प्रीतम लोधी को गिरफ्तार लर जैल भेजने और जिस पार्टी से वह जुड़ा है उससे निष्काषित करने की भी मांग की है।