Let’s travel together.

तिहाड़ जेल में बंद मनीष सिसोदिया से CBI के बाद आज ED करेगी पूछताछ

124

नई दिल्ली । दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति (Delhi Excise Policy) में घोटाले को लेकर लगातार जांच एजेंसियों की कार्रवाई जारी है। ताजा जानकारी के मुताबिक, सीबीआई के बाद अब आज मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम भी तिहाड़ जेल में बंद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) से दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ कर उनका बयान दर्ज करेगी।

आबकारी घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई जारी है। ईडी की टीम ने अब हैदराबाद के व्यवसायी अरुण रामचंद्रा पिल्लई को गिरफ्तार किया है। आबकारी घोटाला मामले में यह 11वीं गिरफ्तारी की गई है। बता दें कि पिल्लई को लंबी पूछताछ के बाद सोमवार शाम धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया।गौरतलब है कि आबकारी घोटाले में कल सोमवार को राउज एवेन्यू की विशेष सीबीआइ अदालत ने मनीष सिसोदिया को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। ऐसे में उनकी होली जेल में ही मनेगी। सिसोदिया को तिहाड़ की जेल संख्या एक में रखा गया है। जेल प्रशासन के अनुसार, उन्हें जेल में कोई विशेष सुविधा नहीं दी जाएगी और सामान्य कैदी के तौर पर रहना होगा।

सिसोदिया की ओर से चार मार्च को इसी अदालत में दाखिल जमानत अर्जी पर 10 मार्च को सुनवाई होनी है। सिसोदिया को सीबीआइ ने 26 फरवरी को आठ घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर अगले दिन अदालत में पेश किया था। अदालत ने उन्हें पांच दिन की सीबीआइ हिरासत में भेजा था। चार मार्च को सीबीआइ हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी गई थी। सोमवार को अवधि पूरी होने के बाद सिसोदिया को राउज एवेन्यू की विशेष सीबीआइ अदालत में पेश किया गया।आबकारी घोटाले में राउज एवेन्यू की विशेष सीबीआइ अदालत द्वारा 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के फैसले के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अधिवक्ता ने आवेदन दाखिल करके जेल में उन्हें भगवद्गीता, डायरी, चश्मा और कलम ले जाने की अनुमति मांगी। साथ ही एजेंसी द्वारा कराए गए स्वास्थ्य परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर दवाएं लेने की अनुमति देने की मांग भी की।

इस पर अदालत ने इसकी अनुमति दे दी। वहीं, अदालत में सिसोदिया से मिलने आप विधायक आतिशी व सोमनाथ भारती पहुंचे। कोर्ट रूम में आतिशी और सिसोदिया के बीच कुछ देर बात हुई। इस दौरान, सीबीआइ अधिकारी मौजूद रहे। पूरी सुनवाई के दौरान आतिशी व सोमनाथ के अलावा पार्टी के कुछ अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश सुनाए जाने पर अदालत में मौजूद सिसोदिया ने व्यक्तिगत रूप से अदालत से कहा कि वह जेल के अंदर विपश्यना साधना केंद्र में जाने की अनुमति चाहते हैं। इस पर अदालत ने जेल प्रशासन को कहा कि वह तथ्यों व परिस्थितियों को देखते हुए विपश्यना केंद्र में जाने की मांग पर विचार करके निर्णय ले सकता है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811