Let’s travel together.

ग्राम भगवन्तपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

0 145

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के  गांव भगवंतपुर कॉलोनी में शनिवार को मानव विकास सेवा संघ सागर के अंतर्गत चलने वाली परियोजना लोग आधारित विकास प्रक्रिया जिसके अंतर्गत आज ग्राम भगवन्तपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया जिसमें संस्था प्रमुख फादर थॉमस फिल्प एवं सेंटर इंचार्ज सांची का फादर की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लोग आधारित विकास प्रक्रिया के परियोजना समन्वयक जीतेंद्र सिंह एवम एनिमेटर मनोज अहिरवार जितेंद्र अहिरवार ,रूबी अहिरवार एवम कैलाश मालवीय उपस्थित रहे।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला लीडरों द्वारा महिलाओं को जागरूक करने के लिए गाना के माध्यम से महिला दिवस की उद्बोधन के माध्यम से भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को उनके सम्मान , उनके हक और महिलाओं को सशक्त करने के लिए महिलाओं को जागरूक किया गया साथ में नन्ही नन्ही बच्चियों ने गीत के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाते हैं और बनाने का मुख्य उद्देश महिलाओं के साथ साझा किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महिलाओं ने अलग-अलग के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की लोगों को बधाई दी जैसा कि आप सबको पता होगा वैसे तो अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाते हैं लेकिन होली पर्व के चलते महिला दिवस का कार्यक्रम 4 मार्च को ही आयोजित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

त्यौहार के मद्देनजर फ्लैगमार्च ,एसडीएम,एसडीओपी ने किया श्रीगणेश झांकियों का अवलोकन      |     जिला अस्पताल में 16 वर्षीय नाबालिग ने सात माह के मृत शिशु को दिया जन्म     |     मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811