Let’s travel together.

पी जी कालेज में हुआ युवा संसद का आयोजन

0 700

महिलाओं के साथ हो रहे अपराध, और किसानों की समस्याओं को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा

दमोह से धीरज जॉनसन

पं. कुजीलाल दुबे संसदीय विद्यापीठ के तत्वाधान में राजनीति विज्ञान विभाग के द्वारा ज्ञानचंद श्रीवास्तव शासकीय पी जी कालेज में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में युवा संसद का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों नें सत्ता पक्ष और विपक्ष की भूमिका अदा की। सत्ता पक्ष ने जहां शालीनता से सदन में विपक्षी विधायकों के जवाब दिये वहीं विपक्षी सदस्यों ने आंकड़ों और मुद्दों से सदन में संसदीय आचरण और भाषा का उपयोग कर सरकार को जोरदार तरीके से घेरा।

प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, अपराध, किसानों की समस्या, बेरोजगारी, गरीबी, बढते नशे के कारोबार, अवैध उत्खनन, स्कूल और कालेजों की समस्याओं, सहित प्रदेश के हर छोटे-बड़े मुद्दों पर मंत्रियों से सवाल किये और हर मुद्दे पर मंत्रियों ने सदन में जवाब दिये। सदन की कार्यवाही और वक्ताओं के उद्बोधन से सदन ने देश को यह संदेश दिया कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों के लिये योग्यता का निर्धारण होना चाहिये। संसद लोकतंत्र की रीढ होती है इसमें चुने जाने वाले प्रतिनिधि योग्य और अनुभवशाली हो तभी संसदीय गरिमा और संसदीय व्यवहार लोकतंत्र के अनुरूप हो सकेंगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राध्यापक डाॅ जितेन्द्र गुरू ने की वहीं मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार नरेन्द्र दुबे रहे इस अवसर पर जिला विधिक सेवा अधिकारी गुन्ता दाॅंगे, पूर्व प्राध्यापक डाॅ के. पी. राठौर ने अपने विचार रखे। डाॅ गुरू ने विद्यार्थियों से कहा कि अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें। बगैर लक्ष्य के जीवन उस पता विहिन लिफाफे के समान होता है जिसका कोई मुकाम नहीं होता। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ के. पी. आहिरवार ने कार्यक्रम तथा विद्यार्थियोें के अभिनय की सराहना की। विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका में रहे विद्यार्थी देवेन्द्र ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद हमने जाना की विधान सभा की कार्यवाही कैसी होती है जिसमें स्पीकर की कितनी महात्वपूर्ण भूमिका होती है।

विधायक की भूमिका में रही अफरीन बानो ने बताया कि सदन में महिलाओं के साथ बढ रहे अपराधों के मुद्दे को बेबाकी से उठाया हम चाहते है कि प्रदेश और देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिये कठोर कानून बनें। दिशा पटेल ने बताया कि विधानसभा में कानून, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिये पारदर्शी नीति बनना चाहिये ताकि प्रदेश का युवा सुरक्षित और गरिमामय जीवन जी सके।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित तथा इस मंचन में सहभागी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ती पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। मंच संचालन और आभार, कार्यक्रम की संयोजक डाॅ इन्दिरा जैन ने किया। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग से डाॅ अनिल जैन, सिकंदर डलगज, दिवाकर पटेल सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, सहा प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

न्यूज सोर्स::डॉ.अनिल जैन दमोह

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मृत इलेक्ट्रिशियन के परिवार को मिला पचास लाख का चेक     |     बिना स्थानीय परामर्श और किसानों की सहमति के योजना लागू करना अनुचित, जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए: विधायक अनुज शर्मा     |     झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811