Let’s travel together.

घर से भागी बालिका:मां ने डांटा तो बस से भोपाल जा रही थी 11 साल की बालिका, कंडेक्टर ने समझाइश देकर घर वापस भेजा

0 79

 

शिवलाल यादव
रायसेन/देवनगर।मां की डांट से नाराज होकर एक 11 साल की बालिका बस में बैठकर भोपाल के लिए रवाना हो गई। कंडेक्टर ने उसे स्कूल की ड्रेस में देखा तो उसे शक हो गया। उसने बालिका से पूछा कि वह कहां जा रही है और किराया मांगा तो उसने पैसे नहीं होने की बात कही। बस कंडेक्टर जितेंद्र गुर्जर ने देवनगर के नगर सुरक्षा समिति सदस्य पुरुषोत्तम राय से संपर्क किया और उक्त बालिका के बारे में जानकारी दी।इसके बाद कंडेक्टर ने भोपाल से सागर जाने वाली बस में उक्त बालिका को बैठाकर बस ड्राइवर और कंडेक्टर को समझाकर उसे देवनगर पहुंचा दिया। वहां पुरुषोत्तम राय ने उसे सुरक्षित उतार लिया और उसे देवनगर थाने लेकर पहुंचा। यहां पर थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने माता-पिता को थाने बुलाकर बालिका को उनके हवाले कर दिया।
स्कूल जाने की बजाय बस में सवार होकर भोपाल जा रही थी बालिका….
बालिका ने थाने में बताया कि मम्मी ने उसे डांट दिया था। इस कारण वह स्कूल जाने का कहकर घर से निकली और भोपाल जाने वाली बस में बैठ गई थी।देवनगर थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि बालिका के माता पिता और नाराज बालिका को समझाइश दी।बाद में उन्हें घर भेज दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811