Let’s travel together.

माइलस्टोन इंग्लिश मीडियम स्कूल में मनाया गया वार्षिक उत्सव जानेमन शिक्षाविद अनंत गंगोला रहे मौजूद

0 1,765

माइलस्टोन इंग्लिश मीडियम स्कूल में मनाया गया वार्षिक उत्सव जानेमन शिक्षाविद अनंत गंगोला रहे मौजूद
उपेन्द्र मालवीय गोहरगंज  रायसेन

माइल स्टोन इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
छोटे-छोटे स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृक्षों का महत्व समझाया,साथी स्वच्छ भारत अभियान को लेकर भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता को लेकर रंगारंग प्रस्तुति दी।
आयोजित कार्यक्रम में शिक्षाविद अनंत गंगोला मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। शिक्षाविद गंगोला ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवारों के बढ़ने के साथ-साथ उनकी युवा पीढ़ी को संस्कारित एवं सकारात्मक मार्ग दर्शन की आवश्यकता है। कार्यक्रमों से छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना आसान होता है।
रंगा रंग कार्यक्रम से अलग ही उत्साह नजर आया। इस दौरान माइलस्टोन इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालक विक्रम भैया ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों के माता-पिता सहित वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील धाकड़, राजेश श्रीवास्तव, अखिल श्रीवास्तव,गजेंद्र तिवारी, आभाष शर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र मेहरा,सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

27 साल अस्थायी सेवा के बाद कर्मचारी को नियमित करने का हाईकोर्ट का आदेश     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को 63 करोड़ के वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र     |     कार्यालय समय में कृषि विभाग पर लटका रहा ताला, किसान हुए परेशान     |     आरिफ अली भाजपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बने     |     पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल     |     करघे की खनक से वैश्विक मंच तक पहुंची भारत की आवाज, रंजीता प्रियदर्शिनी ने साड़ी में बुनी महिला अधिकारों की कहानी     |     रायसेन में एक सप्ताह से जलसंकट, महामाया चौक पर नागरिकों का आमरण अनशन     |     रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811