Let’s travel together.

भाजपा का केजरीवाल पर आरोप, गुरु अन्ना के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को बदनाम किया 

74

नई दिल्ली । बीजेपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलकर कहा है कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, जिन्हें सीबीआई ने शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है, उन्हें पहले इस्तीफा दे देना चाहिए था। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आप नेताओं ने सामाजिक कार्यकर्ता और केजरीवाल के गुरु अन्ना हजारे के नेतृत्व वाले भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को बदनाम किया है।
पूर्व कानून मंत्री ने कहा, आप के दो नेताओं सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था। प्रसाद ने दिल्ली में शराब घोटाले के मामले को भ्रष्टाचार का तय किताबी मामला करार देकर कहा कि भाजपा इस मुद्दे को देश के हर कोने में उठाएगी। भाजपा नेता प्रसाद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया को किसी भी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया। आप और उनके राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल पर निशाना साधते हुए, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रसाद ने कहा कि जिन लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के ध्वजवाहक होने का दावा किया है, उन्होंने ऐसा शासन सुनिश्चित किया है जिससे दिल्ली में शराब पीने वालों की संख्या बढ़े।
प्रसाद ने कहा लेकिन आज, मुझे कहना होगा कि केजरीवाल की पार्टी के लिए 3सी कट, कमीशन और भ्रष्टाचार भी लागू होता है। उन्होंने कहा कि आप नेताओं ने सामाजिक कार्यकर्ता हजारे के नेतृत्व वाले भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को बदनाम किया है। भाजपा नेता ने कहा कि सिसोदिया शायद देश के एकमात्र इसतरह के शिक्षा मंत्री हैं जो शराब मंत्री भी हैं।
केजरीवाल का जिक्र कर प्रसाद ने कहा कि गुजरात चुनाव के दौरान उन्होंने दावा किया था कि इंटेलिजेंस ब्यूरो आप की बड़ी जीत दर्ज कर रहा है और सोमवार को उन्होंने दावा किया कि सीबीआई सिसोदिया की गिरफ्तारी के पक्ष में नहीं है! उन्होंने कहा, शराब पर कमीशन के लिए केजरीवाल द्वारा बोले गए झूठों की संख्या से मैं हैरान हूं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

समर कैंप 2026 :टोर के ग्रामीण बच्चों को प्रकृति और पक्षी संरक्षण से जोड़ने की अनूठी पहल     |     वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा     |     कुलहड़िया में तेंदुए का हमला, गाय को बनाया शिकार     |     सिर्फ खेती नहीं, प्राकृतिक खेती से बदले खेती का भविष्य,संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचा कृषि रथ     |     देवनगर पुलिस की तत्परता ,अपहृत नाबालिग बालिका को 48 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद     |     गौर महाविद्यालय में पर्यटन,यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा     |     तीन साल से प्रतिदिन चोरी हो रहा था पाइप लाइन से पानी: जल निगम ने की कार्यवाही     |     देवास जिले के टोंकखुर्द में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामला, एसडीओपी सोनकच्छ और नायब तहसीलदार टप्पा चिडावद निलंबित     |     मुनि श्री 108 धर्म सागर जी मुनीराज के सानिध्य में जैन संत समाधिस्थ आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर जी महामुनिराज का समाधि दिवस मनाया गया     |     CM डॉ.मोहन यादव करेंगे 17 और 18 मई को मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बैठक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811